अपडेटेड 17 March 2026 at 10:36 IST
Chaitra Navratri 2026: 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्रि, भूलकर भी घर में न करें ये 5 काम; वरना रूठ जाएंगी मां दुर्गा
Chaitra navratri 2026 Puja Niyam: चैत्र नवरात्रि सिर्फ व्रत और पूजा का ही नहीं, बल्कि अपने मन और व्यवहार को शुद्ध करने का भी समय है। अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो मां दुर्गा की कृपा हमेशा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chaitra Navratri 2026 Maa Durga Ki Puja: चैत्र नवरात्रि इस साल 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक मनाई जाएगी। ये नौ दिन मां मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद खास माने जाते हैं। इस दौरान देवी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से इन दिनों पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। लेकिन अगर कुछ गलतियां हो जाएं, तो इसका असर पूजा पर पड़ सकता है। इसलिए इन बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है।
घर की साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान
नवरात्रि शुरू होने से पहले घर की अच्छी तरह सफाई जरूर करें। घर में कूड़ा-कबाड़ या बेकार सामान न रखें। साथ ही, मंदिर और रसोई को साफ-सुथरा रखें। ऐसा माना जाता है कि साफ घर में ही देवी का वास होता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
मांस-मदिरा और तामसिक भोजन से करें परहेज
नवरात्रि के दौरान सात्विक जीवनशैली अपनाना जरूरी होता है। ऐसे में मांस और शराब का सेवन बिल्कुल न करें। इसके अलावा प्याज और लहसुन से भी दूरी बनाएं। इन दिनों हल्का और शुद्ध भोजन करना ही शुभ माना जाता है।
Advertisement
बाल और नाखून काटने से बचें
नवरात्र के नौ दिनों में बाल कटवाना, शेविंग करना या नाखून काटना अच्छा नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और पूजा का फल कम हो सकता है।
चमड़े की चीजों का उपयोग न करें
लेदर की बनी चीजें जैसे बेल्ट, जूते और जैकेट का इस्तेमाल नवरात्रि में नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये जानवरों की खाल से बनती हैं और धार्मिक दृष्टि से अशुभ मानी जाती हैं।
Advertisement
लड़ाई-झगड़े और कटु शब्दों से बचें
नवरात्रि का समय शांति और भक्ति का होता है। इस दौरान किसी से झगड़ा न करें। साथ ही, गलत भाषा या झूठ बोलने से बचें। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों अच्छा व्यवहार रखने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
चैत्र नवरात्रि सिर्फ व्रत और पूजा का ही नहीं, बल्कि अपने मन और व्यवहार को शुद्ध करने का भी समय है। अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो मां दुर्गा की कृपा हमेशा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 17 March 2026 at 10:36 IST