अपडेटेड 5 April 2025 at 07:33 IST

Navratri 2025 Day 8: चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी आज, इस मुहूर्त में करें मां महागौरी की पूजा, नोट करें पूजन विधि और प्रिय भोग

Maa Mahagauri Puja: चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा किए जाने का विधान है।

Follow : Google News Icon  
navratri Mahagauri mata
मां महागौरी की पूजा | Image: Shutterstock

Chaitra Navratri 2025 Maa Mahagauri Puja: रविवार, 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। जिसका समापन 6 अप्रैल को महानवमी के साथ होगा। चैत्र नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। जिसके अनुसार चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी (Maa Mahagauri) की पूजा किए जाने का विधान है। इस दिन कुछ लोग कन्या पूजन करके नवरात्रि उत्सव का समापन भी करते हैं।

माना जाता है कि मां महागौरी अपने भक्तों के सभी दुखों का नाश कर उनके जीवन को खुशियों से भर देती हैं। इतना ही नहीं व्यक्ति को उसके बुरे पापों से मुक्ति देकर मां महागौरी उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं। ऐसे में आज महागौरी की पूजा करते समय आपको विशेष मुहूर्त और विधि का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में।

मां महागौरी की पूजा का मुहूर्त (Maa Mahagauri Puja Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 35 मिनट से 05 बजकर 21 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक।
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 06 बजकर 40 मिनट से 07 बजकर 03 मिनट तक।
  • निशिता मुहूर्त: रात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।

मां महागौरी पूजा विधि (Maa Mahagauri Puja Vidhi)

  • नवरात्रि के आठवें दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि सम्पन्न करें।
  • इसके बाद सफेद रंग के स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • अब मंदिर में मां महागौरी की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर उनकी पूजा आरंभ करें।
  • मां महागौरी को रोली कुमकुम लगाकर, सफेद फूल, फल आदि अर्पित करें।
  • मां के आगे घी का दीपक जलाकर पूजा मंत्र पढ़ें और उन्हें नारियल एवं मीठी चीजों का भोग लगाएं।
  • इसके बाद मां महागौरी की कथा पढ़ें और आरती करें।
  • आखिर में मां महागौरी से प्रार्थना करें और भूल-चूक की क्षमा याचना करें।

मां महागौरी का प्रिय भोग (Maa Mahagauri Bhog)

आठवें दिन पूजा के समय मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना अति शुभ माना जाता है। इसलिए माता को इसका भोग जरूर लगाएं। इससे मां प्रसन्न होकर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी करती हैं।

ये भी पढ़ें: Kanya Pujan Niyam: कन्या पूजन करते समय इन बातों का रखें ध्यान, एक भी भूल पड़ेगी भारी; नोट करें नियम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 5 April 2025 at 07:33 IST