अपडेटेड 2 April 2025 at 20:38 IST
Chaitra Navratri 2025 Day 5th: नवरात्रि के 5वें दिन जरूर करें मां स्कंदमाता की आरती और मंत्र
यदि आप स्कंद माता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप यहां दिए गए मंत्रों का जाप जरुर करें। जानते हैं उनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chaitra Navratri 2025 Day 5th: नवरात्रों का पांचवा दिन मां स्कंदमाता को समर्पित है। बता दें कि माता को प्रसन्न करने के लिए लोग न केवल व्रत रखते हैं बल्कि उनके लिए हवन भी करते हैं। यदि आप भी माता को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप आरती और मंत्रों का जाप कर सकते हैं। यहां दिए गए मंत्र और आरती आपके बेहद काम आ सीता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप मां स्कंदमाता की कौन सी आरती और मंत्र पढ़ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
मां स्कंदमाता की आरती
जय तेरी हो स्कंद माता। पांचवां नाम तुम्हारा आता॥
सबके मन की जानन हारी। जग जननी सबकी महतारी॥
तेरी जोत जलाता रहू मैं। हरदम तुझे ध्याता रहू मै॥
कई नामों से तुझे पुकारा। मुझे एक है तेरा सहारा॥
Advertisement
कही पहाडो पर है डेरा। कई शहरों में तेरा बसेरा॥
हर मंदिर में तेरे नजारे। गुण गाए तेरे भक्त प्यारे॥
भक्ति अपनी मुझे दिला दो। शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो॥
इंद्र आदि देवता मिल सारे। करे पुकार तुम्हारे द्वारे॥
Advertisement
दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आए। तू ही खंडा हाथ उठाए॥
दासों को सदा बचाने आयी। भक्त की आस पुजाने आयी॥
मां स्कंदमाता के मंत्र
- मंत्र: ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:
- मंत्र: ॐ ऐं ह्रीं क्लीं स्कन्दमातायै नम:
- या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 2 April 2025 at 20:26 IST