अपडेटेड 3 April 2025 at 15:51 IST

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के 9 दिन कपूर की आरती, जानें महत्व

नवरात्रि में माता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कपूर की आरती करने का विशेष महत्व है। जानते हैं इसके बारे में...

camphor
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के 9 दिन कपूर की आरती, जानें महत्व | Image: Freepik

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रों में अक्सर आपने देखा होगा कि लोग अपने घरों में कपूर की आरती करते हैं। बता दें कपूर की आरती न केवल जीवन में समृद्धि ला सकती है बल्कि इसे बेहद ही शुभ माना जाता है। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि नवरात्रों के दिनों में आप कपूर की आरती क्यों करें तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नवरात्रि के खास मौके पर कपूर की आरती क्यों करें। पढ़ते हैं आगे... 

कपूर की आरती का महत्व 

  • बता दें कि चैत्र नवरात्रि में माता दुर्गा की आरती कपूर से करने की परंपरा पुरानी है। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो कहते हैं यदि कपूर जलाने से न केवल घर के आसपास नकारात्मकता दूर हो सकती है बल्कि वातावरण भी शुद्ध हो सकता है।
  • वास्तु शास्त्र की मानें तो यदि घर में रोज कपूर का धुआ दिखाया जाए तो इससे न केवल हानिकारक तत्व नष्ट हो सकते हैं बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है।
  • कपूर के धुएं से परिवार के सदस्यों में मधुरता भी आती है। कहते हैं कि इस धुए से बुरी शक्तियों को दूर किया जा सकता है। वहीं जीवन में शांति एवं समृद्धि का संचार हो सकता है।
  • यदि कपूर की आरती नवरात्रों के दौरान की जाए तो घर में सुगंध का वातावरण बनता है बल्कि घर की शुद्धि भी होती है। कहते हैं कि कपूर के धुएं से ध्यान में मन लगता है और साधना में एकाग्रता बढ़ती है।
  • कपूर के धुएं से न केवल देवी की कृपा प्राप्त हो सकती है बल्कि साधक की आध्यात्मिक शक्ति भी प्रबल हो सकती है। ऐसे में आप नवरात्रों के दिनों में शुद्ध घी में भिगोया हुआ कपूर जलाएं। इससे धन-धान्य की वृद्धि होती है।
  • इससे अलग आप गाय के उपले के ऊपर कपूर रखें और उसे जलाएं और उसका दुआ पूरे घर में दिखाएं। ऐसा करने से भी फायदा प्राप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें - April Festival & Calendar: बैसाखी से महर्षि परशुराम जयंती तक, जानें तिथि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 3 April 2025 at 15:51 IST