अपडेटेड 9 April 2024 at 22:06 IST
Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के दूसरे दिन की देवी कौन? कैसे होगी पूजा और क्या है प्रिय भोग
चैत्र नवरात्रि 2024 की शुरुआत हो चुकी है और कल इस पावन पर्व का दूसरा दिन है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किस देवी की पूजा होगी और उनका प्रिय भोग क्या है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chaitra Navratri 2024 2nd Day: 9 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत हो चुकी है। इस पावन पर्व का दूसरा दिन 10 अप्रैल दिन बुधवार को है। इस दिन माता रानी के ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini) स्वरुप की पूजा की जाती है। यह ध्यान, ज्ञान और वैराग्य की अधिष्ठात्री देवी के रूप में पूजा जाता है। लोग इनकी विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद माता रानी से परिवार में सुख समृद्धि की कामना करते हैं।
मां ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini) का रूप बेहद निराला है। इनके दाहिने हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल है। साधक आदि भगवती मां के इस स्वरूप की आराधना करते हैं। इससे उनमें तप करने की शक्ति, त्याग, सदाचार, संयम और वैराग्य में वृद्धि होती है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि तो आती ही है साथ ही व्यक्ति की मनोकामना पूरी होने के साथ ही रोगों से मुक्ति भी मिलती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि माता रानी को कैसे प्रसन्न किया जाए।
मां ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini) की पूजा कैसे करें?
- नवरात्रि के दूसरे दिन (Navratri Second Day) मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर नहा-धो लें।
- इसके बाद सफेद रंग के कपड़े पहनें और माता रानी की प्रतिमा के सामने बैठकर ध्यान करें। बता दें शैलपुत्री की तरह ही मां ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini Bhog) को भी सफेद रंग ही पसंद है।
- फिर माता रानी को पंचामृत से स्नान करवाएं और सफेद या फिर पीले रंग अर्पित करें।
- इसके बाद मां को रोली, चंदन और अक्षत चढ़ाएं। कहते हैं कि मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में लाल गुड़हल का फूल जरूर होना चाहिए।
- इसके बाद दुर्गा सप्तसती के दूसरे अध्याय का पाठ करें और फिर मंत्रों का जाप करके आरती करें।
- इसके बाद माता रानी को इनका प्रिय भोग लगाएं और आखिरी में आरती करके अपनी गलतियों और पूजा में हुई त्रुटियों के लिए क्षमा माग लें।
मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए क्या भोग लगाएं?
मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini) को दूध और दूध से बने व्यंजन अति प्रिय होते हैं। ऐसे में अगर आप उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उन्हें दूध से बनी मिठाई, खीर आदि का भोग लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें… Spices: गर्मियों में भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन मसालों का सेवन, सेहत को होते हैं गंभीर नुकसान
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 9 April 2024 at 22:06 IST