अपडेटेड 16 April 2024 at 08:57 IST

Chaitra Navratri 2024 Day 8: चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी आज, इस मुहूर्त में करें मां महागौरी की पूजा

Maa Mahagauri Puja: चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा किए जाने का विधान है।

Follow : Google News Icon  
Maha Gauri
मां महागौरी | Image: Freepik

Chaitra Navratri 2024 Day 8: मंगलवार, 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। जिसका समापन 17 अप्रैल को होगा। चैत्र नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। जिसके अनुसार चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी (Maa Mahagauri) की पूजा किए जाने का विधान है। इस दिन लोग कन्या पूजन करके नवरात्रि उत्सव का समापन भी करते हैं।

माना जाता है कि मां महागौरी अपने भक्तों के सभी दुखों का नाश कर उनके जीवन को खुशियों से भर देती हैं। इतना ही नहीं व्यक्ति को उसके बुरे पापों से मुक्ति देकर मां महागौरी उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति की आशीर्वाद देती हैं। ऐसे में अगर आप भी मां महागौरी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको आज अष्टमी तिथि के दिन शुभ मुहूर्त में महागौरी की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं मां महागौरी की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या होगा।

मां महागौरी की पूजा का मुहूर्त (Maa Mahagauri Puja Muhurat)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 25 मिनट से सुबह 5 बजकर 10 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक।
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक।

मां महागौरी पूजा विधि (Maa Mahagauri Puja Vidhi)

  • नवरात्रि के आठवें दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि सम्पन्न करें।
  • इसके बाद सफेद रंग के स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • अब मंदिर में मां महागौरी की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर उनकी पूजा आरंभ करें।
  • मां महागौरी को रोली कुमकुम लगाकर, सफेद फूल, फल आदि अर्पित करें।
  • मां के आगे घी का दीपक जलाकर पूजा मंत्र पढ़ें और उन्हें नारियल एवं मीठी चीजों का भोग लगाएं।
  • इसके बाद मां महागौरी की कथा पढ़ें और आरती करें।
  • आखिर में मां महागौरी से प्रार्थना करें और भूल-चूक की क्षमा याचना करें।

मां महागौरी का प्रिय भोग (Maa Mahagauri Bhog)

आठवें दिन पूजा के समय मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना अति शुभ माना जाता है। इसलिए माता को इसका भोग अवश्य लगाएं। इससे मां प्रसन्न होकर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी करती हैं। आप नारियल के अलावा माता को मेवे, खीर आदि का भी भोग लगा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों पर पड़ सकता है भारी, क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 16 April 2024 at 07:23 IST