अपडेटेड 10 April 2024 at 09:09 IST
Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन इस मुहूर्त में करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
Maa Brahmacharini Puja: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chaitra Navratri 2024 Day 2: मंगलवार, 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। जिसका समापन 17 अप्रैल को होगा। बुधवार को चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के दूसरे रूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा किए जाने का विधान है। कहते हैं कि जो व्यक्ति श्रद्धाभाव से मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करता है उस पर हमेशा मां की कृपा बनी रहती है।
ऐसे में अगर आप मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको आज के दिन शुभ मुहूर्त में उनकी पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि आप किस समय देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सकते हैं और साथ ही जानते हैं कि मां को प्रसन्न करने के लिए आपको किस पूजा विधि का इस्तेमाल करना चाहिए।
मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का मुहूर्त (Maa Brahmacharini Puja Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 31 मिनट से सुबह 5 बजकर 17 मिनट तक।
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक।
मां ब्रह्मचारिणी पूजा विधि (Maa Brahmacharini Puja Vidhi)
- नवरात्रि के दूसरे दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि सम्पन्न करें।
- इसके बाद सफेद या पीले रंग के स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- अब मंदिर में मां ब्रह्मचारिणी की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर उनकी पूजा आरंभ करें।
- आपको किसी आसन पर बैठकर मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करनी है।
- मां ब्रह्मचारिणी को अक्षत, फूल, फल, चीनी, पंचामृत, धूप, दीप, नैवेद्य आदि चीजें अर्पित करें।
- मां के आगे घी का दीपक जलकर पूजा मंत्र पढ़ें और उन्हें चीनी व पंचामृत का भोग लगाएं।
- इसके बाद मां ब्रह्मचारिणी की कथा पढ़ें और आरती करें।
- आखिर में मां ब्रह्मचारिणी से प्रार्थना करें और भूल-चूक की क्षमा याचना करें।
मां ब्रह्मचारिणी का प्रिय भोग (Maa Brahmacharini Bhog)
दूसरे दिन पूजा के समय मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर और पंचामृत का भोग लगाना अति शुभ माना जाता है। इसलिए माता को इनका भोग अवश्य लगाएं।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शानदार, क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें राशिफल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 10 April 2024 at 06:47 IST