अपडेटेड 27 October 2024 at 07:28 IST
क्या आप भी रखते हैं सीक और फूल झाड़ू को एक साथ?
can two brooms be kept together? क्या दो झाड़ू एक साथ रख सकते हैं? इस लेख के माध्यम से जानें दो झाड़ू को एक साथ रखने के नियम...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips in Hindi: झाड़ू का काम न केवल घर से गंदगी को बाहर निकलना है बल्कि वह घर को साफ और स्वच्छ रखने में भी काम आती है। वहीं झाड़ू को मां लक्ष्मी के साथ भी जोड़ा जाता है। ऐसे में उस पर पैर लगाने या उसका अपमान करने पर कहते हैं कि मां लक्ष्मी आपसे रूठ जाती है। वहीं झाड़ू से जुड़े कुछ वास्तु नियम भी हैं, जिनके बारे में पता होना जरूरी है। अक्सर लोग अपने घरों में फूलों की झाड़ू और सीकों वाली झाड़ू को एक साथ रखते हैं, ऐसे में यह पता होना चाहिए कि इन दोनों झाड़ू को एक साथ रखा जा सकता है या नहीं और इनसे जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में भी पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फूलों की झाड़ू और सीकों की झाड़ू को एक साथ रख सकते हैं या नहीं। पढ़ते हैं आगे…
क्या फूल झाड़ू और सीक झाड़ू को एक साथ रख सकते हैं?
- बता दें कि फूल और सीकों वाली झाड़ू को एक साथ रखा जा सकता है। हालांकि पश्चिम दिशा में इन दोनों झाड़ू को एक साथ रखने से बचें। पश्चिम दिशा सूर्यास्त की दिशा मानी जाती है जो घर में नकारात्मक ऊर्जा को लेकर सकती है। ऐसे में दोनों झाड़ुओं को एक साथ रखने से नकारात्मक ऊर्जा घर में ही रुक जाती है।
झाड़ू से जुड़े वास्तु नियम क्या है?
- बता दें कि व्यक्ति को झाड़ू कभी भी खड़ी होकर नहीं रखनी चाहिए। इससे भी घर में नकारात्मका आ सकती है। झाड़ू को हमेशा छुपाकर या किसी अंधेरे स्थान पर रखना चाहिए, जहां किसी की नजर ना पड़े।
- वहीं झाड़ू को किसी ऐसे स्थान पर भी नहीं रखना चाहिए जहां पर लोगों के पैर झाड़ू पर लगें। कहते हैं इससे सुख समृद्धि घर से दूर हो जाती है।
- व्यक्ति को अपने घर में किसी दूसरे की झाड़ू का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। अपने घर में हमेशा अपने द्वारा ली गई झाड़ू का इस्तेमाल करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 October 2024 at 07:26 IST