अपडेटेड 29 May 2024 at 09:41 IST
Budhwar Ka Vrat: बुधवार को करते हैं इस देवता का पूजा! व्रत रखने से पहले जान लें ये नियम और पूजा विधि
Budhwar Ka Vrat: बुधवार के दिन किसी देवता की पूजा की जाती है? आइए जानते हैं इस दिन व्रत के नियम और पूजा विधि के बारे में।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Budhwar Vrat Ke Niyam: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार सोमवार को भगवान शिव और मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा और व्रत किया जाता है। हालांकि कई लोगों को बुधवार के व्रत को लेकर कंफ्यूजन रहती है। सनातन धर्म में बुधवार का दिन बेहद खास होता है।
दरअसल, बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित किया गया है। किसी भी शुभ कार्य या पूजन को करने से पहले भगवान गणेश का नाम लिया जाता है और उनकी आराधना की जाती है। माना जाता है कि अगर आप किसी भी कार्य की शुरुआत भगवान गणेश का नाम लिए करते हैं तो वह कार्य पूरी तरह से सफल हो जाता है।
वहीं, गणेश जी को खुश करना काफी आसान है। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति बुधवार के दिन भगवान गणेश के लिए व्रत करता है तो बप्पा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आइए जानते हैं कि आप बुधवार के दिन किस पूजा विधि के साथ भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं और आपको इस दिन किन खास नियमों का पालन करना चाहिए।
भगवान गणेश के व्रत की पूजा विधि (Ganesh Vrat Puja Vidhi)
- बुधवार को भगवान गणेश का व्रत करने के लिए सुबह सूर्योदय से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- इस दिन विशेष रूप से पीले, हरे या लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
- इसके बाद मंदिर की साफ सफाई कर उस पर एक लड़की की चौकी स्थापित करें।
- चौकी को गंगाजल से शुद्ध कर उस पर साफ लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
- अब इस चौकी पर भगवान गणेश की लेटी या बैठी हुई प्रतीमा स्थापित करें।
- गणेश भगवान की पूजा के लिए आप पूर्व दिशा की ओर मुख करें। ये दिशा पूजा करने के लिए शुभ मानी जाती है।
- आसन पर बैठकर भगवान गणेश जी की फूल, धूप, दीप, कपूर, चंदन से पूजा अर्चना करें।
- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। इससे वह अति प्रसन्न हो जाते हैं।
- इसके बाद गणेश जी को मोदक या लड्डूओं का भोग लगाएं।
- 108 बार ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करें।
बुधवार को व्रत करने के नियम (Ganesh Vrat Niyam)
- भगवान गणेश का व्रत करने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको पूरे 7 बुधवार तक बप्पा का व्रत करना चाहिए। तभी आपका व्रत पूर्ण माना जाएगा।
- बुधवार के व्रत की शुरुआत महीने के शुक्ल पक्ष से करनी चाहिए।
- बुधवार व्रत की कथा जरूर पढ़ें।
- बप्पा की आरती करना बिल्कुल न भूलें।
- बुधवार के व्रत में हरे रंग के वस्त्र जरूर पहनें।
- बुधवार के व्रत में नमक खाने से परहेज करें।
- बुधवार के दिन गणेश जी को घी और गुड़ का भोग जरूर लगाएं।
- इसके बाद इस भोग को गाय को खिलाएं।
- इस दिन जरूरतमंदों को जरूरत की चीजों का दान जरूर करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 29 May 2024 at 07:33 IST