अपडेटेड 5 June 2024 at 10:01 IST
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करेंगे ये उपाय तो हर परेशानी का होगा नाश, बनी रहेगी गणेशजी की कृपा
Budhwar Ke Upay: अगर आप जीवन में कई तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं तो आपको बुधवार के दिन ये खास उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Budhwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा किए जाने का विधान है। शास्त्रों में गणेशजी को विशेष स्थान प्राप्त है। इसलिए किसी भी शुभ कार्य या पूजन को करने से पहले भगवान गणेश का नाम लिया जाता है।
माना जाता है कि अगर आप किसी भी कार्य की शुरुआत बिना भगवान गणेश का नाम लिए करते हैं तो वह कार्य सफल नहीं हो पाता है और आगे चलकर आपको कई तरह की अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, अगर आप बुधवार के दिन गणपति जी का व्रत रखने के साथ-साथ विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं तो आपको सभी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलेगा।
हालांकि आप बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय करके भी भगवान गणेश का आशीर्वाद पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आपको बुधवार के दिन क्या-क्या खास उपाय करने चाहिए।
बुधवार के उपाय (Budhwar Ke Upay)
- बुधवार सुबह सूर्योदय से पहले उठें और स्नान करके हरे या पीले रंग के साफ कपड़े पहनें।
- मंदिर जाकर गणेश जी की पूजा अर्चना जरूर करें। साथ ही शिवजी और माता पार्वती की भी पूजा करें।
- गणेश जी को गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा करने से भगवान गणेश के साथ-साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगीं।
- इस दिन गाय को हरी घास खिलाएं। इससे आर्थिक उन्नति के साथ भगवान की कृपा प्राप्त हासिल होगी।
- भगवान गणेश के मस्तक में सिंदूर लगाएं फिर इसे अपने माथे पर भी लगाएं। इससे आपको करियर में सफलता मिलेगी।
- बुधवार के दिन गणपति जी की पूजा के समय उन्हें 21 दूर्वा जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं।
- बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग या फिर हरे रंग के वस्त्र का दान करें, इससे आपको लाभ मिलेगा।
- 'ऊँ गं गणपतये नम:’, या 'श्री गणेशाय नम:’ इस मंत्र का जाप जरूर करें। इससे आपके जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 5 June 2024 at 07:39 IST