Budhaditya Yog 2026: सिंह राशि में सूर्य और बुध मिलकर बनाएं बुधादित्य राजयोग, इन 5 राशियों के व्यापारियों को होगा लाभ; करियर में मिलेगी तरक्की

सूर्य और बुध देव की सिंह राशि में युति से एक अत्यंत शुभ 'बुधादित्य राजयोग' का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सफलता, तेज और नेतृत्व का कारक माना जाता है, जबकि बुध को बुद्धि, व्यापार का प्रतीक माना गया है। जब ये दोनों ग्रह सिंह राशि में साथ आते हैं, तो यह योग कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।

Budhaditya Yog 2026: सिंह राशि में सूर्य और बुध मिलकर बनाएं बुधादित्य राजयोग, इन 5 राशियों के व्यापारियों को होगा लाभ; करियर में मिलेगी तरक्की
Budhaditya Yog 2026: सिंह राशि में सूर्य और बुध मिलकर बनाएं बुधादित्य राजयोग, इन 5 राशियों के व्यापारियों को होगा लाभ; करियर में मिलेगी तरक्की | Image: Freepik/Social Media

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति का विशेष महत्व माना गया है। जब भी दो या दो से अधिक ग्रह एक ही राशि में मिलते हैं, तो शुभ या अशुभ योगों का निर्माण होता है। साल 2026 में ग्रहों के राजा सूर्य और बुद्धि व व्यापार के कारक ग्रह बुध, सिंह राशि में एक साथ आकर बेहद शुभ 'बुधादित्य राजयोग' का निर्माण करने जा रहे हैं।

सिंह राशि सूर्य देव की अपनी स्वयं की राशि है। ऐसे में अपनी ही राशि में सूर्य का बुध के साथ मिलना इस राजयोग को कई गुना अधिक शक्तिशाली बना देता है। इस महासंयोग से विशेष रूप से व्यापारिक वर्ग को बड़ा धन लाभ होगा और नौकरीपेशा लोगों के करियर में नए आयाम जुड़ेंगे। आइए जानते हैं कि किन 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है?

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग बहुत शुभ परिणाम लेकर आएगा। जोखिम भरे निवेश में भी लाभ मिलने की संभावना है। शेयर बाजार या रियल एस्टेट से जुड़े व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा अवसर मिलेगा। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन राशि 

बुध देव मिथुन राशि के स्वामी ग्रह हैं। सूर्य के साथ उनकी यह युति मिथुन राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगी। मीडिया, मार्केटिंग, लेखन और आईटी क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों के लिए यह समय वरदान समान है। नए क्लाइंट्स मिलेंगे। संवाद शैली के बल पर आप अपने कार्यस्थल पर अलग पहचान बनाएंगे। पद में तरक्की के योग हैं।

Advertisement

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग उनकी अपनी ही राशि में बन रहा है। व्यवसाय में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिलेगी। नए सौदे (Deals) फाइनल हो सकते हैं जो लंबे समय तक मुनाफा देंगे। कार्यस्थल पर आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। पदोन्नति और वेतन वृद्धि के प्रबल योग हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए यह योग आय और लाभ के भाव में बनेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। पुराने फंसे हुए पैसे वापस मिलने की पूरी संभावना है। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार से भारी मुनाफा होगा।आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बॉस आपकी कार्यशैली से प्रभावित होकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

Advertisement

धनु राशि 

धनु राशि के लिए बुधादित्य राजयोग भाग्य भाव में बन रहा है, जिससे भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जो व्यापारी विदेश या अंतरराज्यीय व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक रहेंगी। उच्च शिक्षा या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। करियर में स्थिरता आएगी।

ये भी पढ़ें - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स में भर्ती, सीने में थी दर्द की शिकायत; अभी हालत स्थिर

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड