अपडेटेड 8 November 2025 at 13:48 IST
Budh Vakri 2025: बुध जल्द चलने वाले हैं वक्री चाल, इन 4 राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता और धन लाभ के योग
Budh Vakri 2025: 10 नवंबर को बुध वक्री करने जा रहे हैं और यह वक्री वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Budh Vakri 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल में होने वाले परिवर्तन का सीधा असर जातक के दैनिक जीवन पर पड़ता है। बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, संचार, वाणी और व्यापार के कारक माने जाते हैं। जब यह ग्रह अपनी सामान्य गति छोड़कर वक्री अवस्था में आते हैं, तो इनके प्रभावों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलते हैं। बुध की वक्री चाल कई राशियों के लिए करियर में बड़ी सफलता और धन लाभ के नए द्वार खोलने वाली है।
अब ऐसे में किन राशियों के लिए बुध वक्री शुभ माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
बुध वक्री कब हो रहे हैं?
ज्योतिष शास्त्र में बुध जब भी वक्री करते हैं तो व्यक्ति के जीवन में खुशियां लेकर आते हैं। वहीं इस साल बुध वक्री 10 नवंबर को होने जा रहे हैं। बुध वृश्चिक राशि में व्रकी होने जा रहे हैं। जो लगभग 20 दिनों तक रहेंग। बता दें, वृश्चिक राशि जल तत्व की और रहस्यमयी राशि है, ऐसे में बुध की यह चाल संचार, गुप्त ज्ञान और शोध से जुड़े क्षेत्रों में बड़े बदलाव ला सकती है।
बुध व्रकी से वृषभ राशि वालों को लाभ
बुध के इस गोचर से वृषभ राशि के जातकों के करियर में बड़ा मोड़ आ सकता है। लंबे समय से रुका हुआ प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
Advertisement
बुध वक्री से कन्या राशि वालों का होगा भाग्योदय
बुद्धि के स्वामी बुध का गोचर कन्या राशि वालों के लिए निवेश से लाभ दिला सकता है। मीडिया, लेखन, या कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। आपके सभी अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें - Winter Dry Skin Care Tips: सर्दियों में इन 5 चीजों से करें चेहरे की मालिश, त्वचा बनेगी मक्खन जैसी मुलायम
Advertisement
बुध के वक्री से वृश्चिक राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम
बुध इसी राशि में वक्री हो रहे हैं, इसलिए यह समय आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़े कार्यों में सफलता लाएगी। अगर कोई किसी परीक्षा की तैयारी कर रहा है तो उसे सफलता मिल सकती है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
बुध के वक्री से मकर राशि को धन लाभ
बुध के वृश्चिक राशि में गोचर होने से मकर राशि के जातकों को नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों की डील फाइनल हो सकती है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 November 2025 at 13:48 IST