अपडेटेड 10 March 2026 at 07:59 IST

Budh Nakshatra Parivartan 2026: आज बुध के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों का होगा भाग्योदय, मिलेंगे अच्छे अवसर

Budh Nakshatra Parivartan 2026: आज बुध ग्रह शतभिषा नक्षत्र में परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों के लिए सौभाग्याली माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Budh Nakshatra Parivartan 2026
Budh Nakshatra Parivartan 2026 | Image: Meta AI

Budh Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन को भी अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। बुद्धि, तर्क और व्यापार के कारक 'बुध देव' आज अपना नक्षत्र बदल रहे हैं। साल 2026 का यह महत्वपूर्ण ज्योतिषीय बदलाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक हलचल पैदा करने वाला है।
आपको बता दें, बुध का नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा जो संचार, शिक्षा और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े हैं। आइए जानते हैं किन राशियों का भाग्योदय हो सकता है?

मिथुन राशि वालों को होगा लाभ 

मिथुन राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं, इसलिए इस नक्षत्र परिवर्तन का सबसे शुभ प्रभाव आप पर पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके काम को कार्यस्थल पर सराहा जाएगा। निवेश के लिए यह समय उत्तम है। पुराने फंसे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें और महत्वपूर्ण निर्णयों में बड़ों की सलाह लें।

कन्या राशि वालों को होगा लाभ 

बुध की दूसरी प्रिय राशि कन्या के लिए यह परिवर्तन 'गोल्डन पीरियड' की शुरुआत हो सकता है। यदि आप बिजनेस में हैं, तो कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नए स्टार्टअप शुरू करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। छात्रों के लिए एकाग्रता बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। मानसिक तनाव कम होगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: आज तुला, वृश्चिक और मीन समेत इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Advertisement

धनु राशि वालों को होगा लाभ 

धनु राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आया है। समाज में आपका कद बढ़ेगा और लोग आपके सुझावों को महत्व देंगे। घर में चल रहे मनमुटाव खत्म होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी मजबूत होंगे। विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं जो भविष्य में लाभप्रद सिद्ध होगी। आपकी कोई मनोकामना भई पूरी हो सकती है। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 07:59 IST