अपडेटेड 28 August 2025 at 22:17 IST

Budh Gochar 2025: बुध जल्द करने जा रहे हैं सिंह राशि में गोचर, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुधवार का दिन गणपति को समर्पित है। वहीं इस दिन ग्रहों के राजा बुध देव की पूजा भी करने का विधान है। वहीं बुध भी ग्रह गोचर करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Budh Gochar 2025
Budh Gochar 2025 | Image: Freepik

Budh Gochar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुधदेव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिससे कई जातकों के लिए जीवन में खुशियां आने वाली है। इतना ही नहीं, देवगुरु बृहस्पति भी अपने चाल में बदलाव करेंगे। इससे कुछ राशियों को करियरमें सफलता मिल सकती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। 
आपको बता दें, बुधदेव 30 अगस्त 2025 को सिंह राशि में गोचर करेंगे। जिससे कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है और मां लक्ष्मी की कृपा जातकों पर बनी रहेगी। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

कब होगा बुध गोचर? 

ग्रहों के राजा बुधदेव 30 अगस्त को शाम 04 बजकर 45 मिनट पर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सिंह राशि में ये 14 सितंबर तक रहेंगे। फिर उसके अगले दिन बुध देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में चले जाएंगे।

बुध गोचर से तुला राशि को धन लाभ 

बुधदेव के गोचर से तुला राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जीवन में सकरात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जॉब के नए अवसर मिल सकते हैं। आपके सबी कष्ट जल्द ही समाप्त होने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें - Cow vs Buffalo Milk: गाय या भैंस, किसका दूध सेहत के लिए सबसे अच्छा? आपके लिए जानना जरूरी

Advertisement

बुध गोचर से वृश्चिक राशि वालों की मिलेगा नया अवसर 

बुध के गोतर से वृश्चिक राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ होगा। साथ ही कार्यक्षेत्र में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। 

बुध गोचर से धनु राशि वालों का होगा भाग्योदय

बुध के गोचर से धनु राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार में कलह-क्लेश दूर होंगे। धन लाभ होगा। बुध गोचर से आपकी वाणी और मीठी होगी। जिससे आपके सभी काम बनने लग जाएंगे। 

Advertisement

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 28 August 2025 at 22:17 IST