Budh Gochar 2026: 11 अप्रैल को बुध करेंगे मीन राशि में गोचर, इन 6 राशियों को रहना होगा सावधान; पैसों की लेन-देन से बचें

Budh Gochar 2026: 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं किन राशियों को पैसों की लेन-देन करने से बचना है?

Budh Gochar 2026
Budh Gochar 2026 | Image: Meta AI

Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में 'ग्रहों के राजकुमार' माने जाने वाले बुध देव अपना स्थान परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें, बुध संचार, बुद्धि, व्यापार और वाणी के कारक हैं। मीन राशि में इनका गोचर कुछ राशियों के लिए मानसिक तनाव, करियर में बाधा और आर्थिक अस्थिरता लेकर आ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को इस दौरान संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं।

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक मोर्चे पर उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। निर्णय लेने में भ्रम कंफ्यूज रहेंगे। बिना सोचे-समझे निवेश या बड़े वादे न करें। यात्राओं के योग तो हैं, लेकिन उनसे लाभ के बजाय खर्च बढ़ने की संभावना अधिक है। भावुकता में आकर कोई भी बड़ा फैसला न लें।

मिथुन राशि 

बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं, इसलिए इनका गोचर आपके पेशेवर जीवन को प्रभावित करेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों या बॉस के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है। अपनी बात को बहुत स्पष्टता से रखें। सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने के बजाय तथ्यों पर ध्यान दें।

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर मिश्रित परिणाम देगा। शिक्षा के क्षेत्र में तो लाभ होगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में मुश्किलें आ सकती हैं।ऑफिस में बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आत्म-विश्वास बनाए रखें लेकिन अहंकार से बचें।

Advertisement

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों को आर्थिक और पारिवारिक मामलों में बहुत संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में किसी को भी उधार न दें, पैसा फंस सकता है। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। ससुराल पक्ष से विवाद होने की आशंका है। अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग को गुप्त और मजबूत रखें।

कन्या राशि 

बुध का मीन में गोचर कन्या राशि वालों के लिए स्वास्थ्य और व्यापार के लिहाज से प्रतिकूल हो सकता है। बिजनेस में घाटा होने की संभावना है और आपकी बनाई योजनाएं विफल हो सकती हैं। सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें ताकि कोई बड़ी दरार न आए।

Advertisement

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों पर काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है, जिससे मानसिक तनाव होगा। नौकरी में लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। घर कीरिनोवेशन पर बड़ा खर्च हो सकता है। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें वरना स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें - West Bengal Elections: ममता बनर्जी ने भवानीपुर से दाखिल किया नामांकन, भावुक होकर बोलीं- ‘मैं बचपन से यहीं रही, मेरे पास जो...’

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड