अपडेटेड 20 December 2025 at 21:48 IST
Budh Gochar 2025: साल के आखिरी में बुध करेंगे राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान
Budh Gochar 2025 : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों में परिवर्तन होने से कई राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। अब ऐसे में किस राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Budh Gochar 2025 : ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध बुद्धि, संवाद, व्यापार और तर्कशक्ति के कारक हैं। जब भी बुध राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका सीधा असर हमारे निर्णय लेने की क्षमता और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। साल 2025 के अंत में बुध एक बार फिर अपनी चाल बदलने जा रहे हैं।
29 दिसंबर, 2025 को बुध वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। बुध का यह गोचर साल के आखिरी दिनों में कुछ राशियों के लिए खुशियां लाएगा, वहीं 4 राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
वृषभ राशि वाले रहे सावधान
वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का यह गोचर अष्टम भाव में होगा। यह समय आर्थिक उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और किसी को भी उधार देने से बचें। स्किन और पेट से जुड़ी परेशानियां घेर सकती हैं, खान-पान का ध्यान रखें।
कर्क राशि वाले रहे सावधान
कर्क राशि वालों के लिए बुध का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार होना पड़ सकता है। अपनी योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा लोग जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।
Advertisement
वृश्चिक राशि वाले रहे सावधानी
बुध आपकी राशि से निकलकर दूसरे भाव में जाएंगे। हालांकि यह धन का भाव है, लेकिन बुध की स्थिति के कारण आपके खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक संपत्ति के मामलों में विवाद बढ़ सकता है। निवेश से पहले किसी से सलाह जरूर लें। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
ये भी पढ़ें - Roti khane ka Tareeka: रोटी खाने का सही तरीका क्या है और दिन बार कितनी बार खानी चाहिए?
Advertisement
कुंभ राशि वाले रहे सावधान
कुंभ राशि वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। आप अधिक सोचने से बचें। व्यापार में आपको थोड़ी परेशानियां हो सकती है। इसलिए सावधानी से काम करें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 20 December 2025 at 21:48 IST