अपडेटेड 10 September 2025 at 12:32 IST

Budh Gochar 2025: बुध के गोचर से बनने जा रहा है भद्र महापुरुष राजयोग, इन 4 राशियों को धन के साथ-साथ मिलेंगे नए अवसर

Budh Gochar 2025: 15 सितंबर को बुध सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में जा रहे हैं, जिससे 4 राशियों को जबरदस्त लाभ के योग बन रहे हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Budh Gochar 2025
Budh Gochar 2025 | Image: Freepik

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को सभी ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। ये जब भी किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका असर व्यक्ति के दैनिक जीवन पर शुभ और अशुभ तरीके से पड़ता है। 
वहीं 15 सितंबर 2025 सोमवार को बुध सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में जा रहे हैं। 

जिससे कई जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं और इस गोचर से भद्र महापुरुष राजोग बनने जा रहा है। 
यह योग 4 राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। 

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं किन राशियों को लाभ होगा?

वृषभ राशि राशि वालों को होगा लाभ

बुध गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में सफलता लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपको धन लाभ हो सकता है। जिससे आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आप किसी चीज को लेकर परेशान हैं तो उससे आपको जलद ही छुटकारा मिल सकता है।

Advertisement

मिथुन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता 

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध गोचर अनुकूल माना जा रहा है। तरक्की के सभी रास्ते खुलेंगे। निवेश से लाभ हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बुध गोचर से आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

ये भी पढ़ें - Kaju For Weight Loss: सूखा नहीं...पानी में काजू भिगोकर खाने से मिलते हैं कई फायदे, जानकर हो जाएंगे शॉक

Advertisement

कन्या राशि वालों को होगा बंपर लाभ

बुध के गोचर से कन्या राशि के जातकों को बंपर लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में खुशियों का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रपोजल मिल सकता है।

धनु राशि राशि वालों को मिलेगी नई नौकरी 

धनु राशि के जातकों के लिए बुध गोचर नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ होने की संभावना है। कारोबारी व्यस्त रहेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। करियर में सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। 
 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 10 September 2025 at 12:32 IST