अपडेटेड 20 May 2024 at 21:52 IST

Buddha Purnima 2024: इस बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहे हैं ये दुर्लभ योग, करें ये उपाय होगी मनोकामना पूरी

बौद्ध-हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाने वाला बुद्ध पूर्णिमा पर कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। इस दिन कुछ उपाय करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

Buddha Purnima
बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये उपाय | Image: Freepik

Buddha Purnima Upay: बौद्ध और हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का बहुत ही अधिक महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस दिन भगवान बुद्ध (Buddha) का जन्म हुआ था। इन्हें भगवान विष्णु का नौवां और आखिरी अवतार माना गया है। वहीं इस साल बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima Kab Hai) पर कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। ऐसे में इस विशेष दिन पर कुछ उपायों को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

पंचांग के मुताबिक इस साल बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) तिथि की शुरुआत 22 मई दिन बुधवार की शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगी, जिसका समापन 23 मई 2024 दिन गुरुवार की शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदयातिथि मान्य होती है। ऐसे में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व 23 मई गुरुवार को मनाया जाएगा।

बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहे हैं ये दुर्लभ योग

साल 2024 की बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima Date) बेहद खास है, क्योंकि इस बार इस तिथि पर कई दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन शिव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके साथ ही बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्र-सूर्य की युति से शुक्रादित्य योग, राजभंग योग का भी निर्माण होगा।

हर समस्या का चाहिए हल, तो बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये सरल उपाय (Buddha Purnima Upay)

धन से जुड़ी समस्या होगी दूर
बुद्ध पूर्णिमा के दिन धन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए चंद्रदेव को अर्घ्य दें। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दूध में चीनी और चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देने से धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होती है।

Advertisement

मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए
बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा का बहुत महत्व है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे कुछ मीठा रखें और पेड़ पर जल अर्पित करें। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

पापों से मुक्ति के लिए
बुद्ध पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है।

Advertisement

मनोकामना पूर्ति के लिए
अगर किसी की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब है और आप उसे मजबूत करना चाहते हैं, तो इस दिन कम से कम 15 मिनट तक चंद्रमा के प्रकाश में रहे इस दौरान आप अपने इष्ट अथवा भगवान शिव की आराधना करें। ऐसा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है।

सफलता के लिए
बुद्ध पूर्णिमा के दिन शिवयोग में अगर आप योग यानी ध्यान करते हैं, तो ऐसा करने से दबी हुई शक्ति जागृत होती है। साथ ही ज्ञान खुल जाते हैं और आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

यह भी पढ़ें… Som Pradosh Vrat 2024: 20 या 21 कब रखा जाएगा सोम प्रदोष व्रत? नोट कर लें सही डेट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 20 May 2024 at 20:15 IST