अपडेटेड 12 October 2024 at 18:14 IST
Ravan Dahan: रावण दहन के बाद घर ले आएं ये चीज, सारी समस्याएं होंगी छू मंतर
Dussehra के दिन रावण दहन की परंपरा है, वहीं अगर इस दिन रावण दहन के बाद बस एक चीज घर लेकर आते हैं, तो आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Ravan Dahan Upay: हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाने वाला दशहरे (Dussehra) का पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों के मुताबिक इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण (Ravan) का वध किया था। तभी से हर साल इस दिन रावण के पुतले को जलाया जाता है, लेकिन यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर रावण दहन (Ravan Dahan Upay) से एक चीज जरूर घर लेकर आनी चाहिए। इससे घर की सारी समस्याओं का नाश होता है। आइए उसे चीज के बारे में जानते हैं।
हर साल आश्विन माह की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाने वाला दशहरा इस साल शनिवार 12 अक्टूबर, 2024 को मनाया जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रावण दहन (Ravan Dahan 2024) से किस चीज को घर लाना चाहिए और उससे क्या होता है?
रावण दहन से घर क्या लाना चाहिए?
ऐसी मान्यता है कि दशहरे (Dussehra 2024) के दिन रावण दहन के बाद वहां की राख (Ravan Dahan Ki raakh) को घर जरूर लेकर आना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है। साथ ही यह घर से जुड़ी कई समस्याओं का नाश करता है।
रावण दहन की राख के उपाय
शत्रु नाश के लिए
ऐसी मान्यता है कि दशहरे के दिन रावण दहन (Ravan Dahan Upay) की राख को घर लाकर माथे पर लगाना काफी शुभ होता है। ऐसा करने पर व्यक्ति को अपने शत्रुओं पर विजन मिल सकती है।
Advertisement
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए
वहीं अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है, तो दशहरे (Dussehra) के दिन रावण दहन के बाद बची हुई लकड़ी को अपने घर लाकर तिजोरी या फिर धन रखने के स्थान पर रखे दें। ऐसा करने से जातक के जीवन से आर्थिक से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म हो सकती है।
नजर दोष से मुक्ति के लिए
अगर किसी व्यक्ति को आए दिन नजर दोष (Nazar Dosh) का सामना करना पड़ता है, तो उसे दशहरे के दिन इस उपाय को जरूर करना चाहिए। इसके लिए रावण दहन की राख को लेकर अपने चारों तरफ घुमाकर बाहर फेंक दें। ऐसा करने पर नजर दोष से मुक्ति मिल सकती है।
Advertisement
सुख-शांति के लिए
अगर आपके घर में हमेशा ही लड़ाई-झगड़ा होता है और नेगेटिव एनर्जी का एहसास होता है, तो आपको रावण दहन (Ravan Dahan) की राख को एक लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर बांध देना चाहिए। ऐसा करने पर घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता और घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 12 October 2024 at 18:14 IST