अपडेटेड 23 November 2025 at 13:53 IST
Brahma Muhurta Ke Upay: ब्रह्म मुहूर्त में कर लेंगे ये 3 काम तो आपको जीवन के सभी कष्टों से मिल सकता है छुटकारा
Brahma Muhurta Ke Upay: क्या आप जानते हैं ब्रह्म मुहूर्त में कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें अगर कर लिया जाए तो कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए इस लेख में विस्तार जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Brahma Muhurta Ke Upay: हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। यह देवताओं का मुहूर्त माना जाता है। यह वह समय होता है जब प्रकृति अपने सबसे चरम ऊर्जा पर होती है। शास्त्रों के अनुसार, सूर्योदय से लगभदग डेढ़ घंटे पहले के समय को ब्रह्म मुहूर्त कहा जाता है। जो आमतौर पर सुबह 4 बजे से 5:30 बजे के बीच होता है।
इस समय किए गए कार्य, पूजा-पाठ और उपाय व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और उसे हर तरह के कष्टों से छुटकारा दिला सकते हैं। अगर आपको जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है या फिर मानसिक तनाव है तो आप केवल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ये आसान उपाय कर लेंगे तो आपको उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और ध्यान सबसे महत्वपूर्ण
ब्रह्म मुहूर्त में जागने के बाद सबसे पहला काम स्नान करना चाहिए। मान्यता है कि इस समय स्नान करने से शरीर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है। इसके बाद शांत मन से अपने ईष्ट देव का ध्यान करें या मंत्र जाप करें। आप गायत्री मंत्र या अपने इष्टदेव के किसी भी मंत्र का जाप कम से कम 10-15 मिनट के लिए अवश्य करें।
ब्रह्म मुहूर्त में हथेली के दर्शन और प्रार्थना करें
बिस्तर से उठने के बाद सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों के दर्शन करें और यह मंत्र बोलें - कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्दः, प्रभाते कर दर्शनम्॥ ऐसा माना जाता है कि हथेली के अग्र भाग में माता लक्ष्मी, मध्य में देवी सरस्वती और मूल भाग में भगवान विष्णु निवास करते हैं। सुबह-सुबह इनके दर्शन करने से धन, विद्या और आरोग्य की प्राप्ति होती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है।
Advertisement
ब्रह्म मुहूर्त में तुलसी के पास दीपक जलाएं
तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और ध्यान के बाद, तुलसी के पौधे के पास एक दीपक जलाना और उन्हें जल अर्पित करना अत्यंत शुभ होता है। इससे घर में सुख-शांति आती है और मां लक्ष्मी का वास होता है।
ये भी पढ़ें - Tomato Face Pack: चेहरे पर टमाटर लगाने से 1 हफ्ते में दूर हो सकते हैं दाग-धब्बे, जानें कैसे लगाएं
Advertisement
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर योगासन करें
ब्रह्म मुहूर्त योग साधना करने से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक शांति मिलती है और जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। इतना ही नहीं, योग साधना देवताओं को बेहद प्रिय है। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता आती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 23 November 2025 at 13:53 IST