अपडेटेड 14 July 2025 at 19:32 IST

Numerology: इस मूलांक के लड़के होते हैं चतुर और बिंदास, जीत लेते हैं हर लड़की का दिल

किसी के भी स्वभाव को जानने के लिए पहले उस व्यक्ति के साथ में समय बिताना बेहद जरूरी होता है।

boys of this mulank are smart and bold numerology tips moolank
boys of this mulank are smart and bold numerology tips moolank | Image: Freepik

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी इंसान का मूलांक उसकी जन्मतिथि के आधार पर तय होता है और यही मूलांक उसके स्वभाव, सोच, व्यवहार और खासियतों को काफी हद तक प्रभावित करता है। कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिनसे जुड़े लड़के बेहद चतुर, आत्मविश्वासी और बिंदास स्वभाव के होते हैं। 

यही कारण है कि ये जहां भी जाते हैं, लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इनमें खासकर लड़कियों शामिल हैं। आइए जानते हैं वे कौन-से मूलांक हैं जिनके लड़के दिल जीतने में माहिर होते हैं:

मूलांक 1

जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 वाले लड़के जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी वाले होते हैं। ये आत्मविश्वासी, महत्वाकांक्षी और अपने फैसलों पर डटे रहने वाले होते हैं। उनका आत्मबल और बोलने का तरीका लोगों को प्रभावित करता है। लड़कियों को इनका स्मार्ट अंदाज और मजबूत सोच खूब पसंद आती है।

मूलांक 3

मूलांक 3 उन जातकों का होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो। मूलांक 3 के लड़के मज़ाकिया, बुद्धिमान और समझदार होते हैं। इनकी बातों में आकर्षण होता है और ये हर माहौल को हल्का-फुल्का बना देते हैं। इनके पास बातों से दिल जीत लेने की खास कला होती है। लड़कियों को इनका ह्यूमर और सकारात्मक सोच काफी लुभाती है।

Advertisement
Uploaded image

मूलांक 5

महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्में जातकों का मूलांक 5 होता है। बात जब बिंदास और निडर लड़कों की हो, तो मूलांक 5 वालों का नाम जरूर आता है। ये बहुत एक्टिव, रोमांच पसंद करने वाले और बदलाव के लिए हमेशा तैयार रहने वाले होते हैं। इनका फ्लेक्सिबल और मजेदार नेचर लड़कियों को बेहद आकर्षित करता है। ये जहां भी होते हैं, वहां एनर्जी भर देते हैं।

मूलांक 6

महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्में लड़के 6 मूलांक के होते हैं। मूलांक 6 के लड़कों में एक खास तरह का आकर्षण होता है। ये प्यार, सुंदरता और कला से जुड़े होते हैं। बहुत केयरिंग और रोमांटिक स्वभाव के कारण लड़कियां इनकी ओर जल्दी खिंच जाती हैं। ये दिखने में भी आकर्षक होते हैं और अपने स्टाइल से लोगों का ध्यान खींचते हैं।

Advertisement

मूलांक 9

मूलांक 9 के लड़के जुझारू, निडर और दिल के साफ होते हैं। किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है। ये जिनसे प्यार करते हैं, उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इनका स्ट्रॉन्ग और प्रोटेक्टिव नेचर लड़कियों को बहुत पसंद आता है। साथ ही, ये अपने रिश्ते को निभाने में भी काफी ईमानदार होते हैं।

यह भी पढ़ें: Numerology: चिड़चिड़े मिजाज की होती हैं इन मूलांक की लड़कियां, बात-बात पर चढ़ जाता है गुस्सा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 14 July 2025 at 19:32 IST