अपडेटेड 27 January 2024 at 22:24 IST

Raviwar Ke Upay: रविवार को हुआ है आपका भी जन्म? तो करें ये खास उपाय, सफल होगा हर काम!

Raviwar Tips: आपका भी जन्म रविवार के दिन हुआ है, तो आपको इस दिन कुछ उपायों को करना चाहिए इससे आपकी जिंदगी में सफलता के द्वार खुल सकते हैं।

Raviwar upay
रविवार को करें ये खास उपाय | Image: shutterstock

Raviwar Ke Din Janme Logo Ko Karne Chahiye Ye Kaam: रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन इनकी पूजा-अर्चना करने से ग्रहों को मजबूत किया जा सकता है, लेकिन जो लोग रविवार के दिन ही जन्में होते हैं उन पर सूर्य देव की खास कृपा होती है। ऐसी मान्यता है कि अगर वह इस दिन कुछ उपायों को करते हैं, तो उन्हें हर काम में सफलता मिलती है। आइए जानते हैं संडे के दिन जिन लोगों का जन्म हुआ है उन्हें क्या करना चाहिए।

सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा गया है। कहते हैं अगर किसी पर इनकी कृपा हो जाए, तो वह जीवन में खूब तरक्की करता है और हमेशा निरोग रहता है। वहीं जो लोग संडे के दिन ही पैदा हुए होते हैं उन पर सूर्य देव कि विशेष कृपा होती है। ऐसे में इन लोगों को अपने दिन की शुरुआत कुछ खास उपायों को करके करनी चाहिए।

रविवार के दिन जन्में लोग ऐसे करें अपने दिन की शुरुआत

सूर्य देव को चढ़ाएं जल
जिस व्यक्ति का जन्म रविवार के दिन हुआ है उसे सुबह उठते ही नहा धोकर साफ कपड़े पहनने चाहिए। फिर सूर्य देवता को जल चढ़ाना चाहिए।

रविवार को करें इस चीज का दान
रविवार के दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं कि इस दिन गेंहू का दान जरुर करना चाहिए ऐसा करने से अगर आप पर कोई दोष लगा है तो उसका निवारण हो जाएगा।

Advertisement

रविवार के दिन जन्में लोगों को क्या करना चाहिए?

बहते पानी में बहाएं सिक्का
अगर आपका जन्म रविवार के दिन हुआ है, तो आपको इस दिन तांबे या किसी और धातु के सिक्के को बहते पानी में बहाना चाहिए।

यह भी पढ़ें… Shaniwar Ke Totke: जीवन की परेशानियों को करना है खत्म? तो शनिवार को करें लौंग के ये उपाय

Advertisement

दूध चावल खाने के मिलती है कृपा
रविवार के दिन जन्में लोगों को चावल में दूध और गुड़ मिलाकर खाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने पर भगवान सूर्य देव की कृपा होती है।

गेंहू का ऐसे करें दान
इस दिन गेहूं और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करें।

सूर्य को उच्च बनाने के लिए करें ये काम
सूर्य को उच्च करने के लिए बहते जल में गुड़ और चावल प्रवाहित करें। 

यह भी पढ़ें… Astrology: इन राशि के लोगों को जरूर लगाना चाहिए हल्दी का तिलक, मनोकामना होती है पूरी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 27 January 2024 at 22:24 IST