अपडेटेड 28 November 2025 at 09:37 IST
Rashifal: कई राशियों की होगी बल्ले-बल्ले! बिजनेस में कोई बड़ी डील लगेगी हाथ, प्रेमी जोड़े घर में चला सकते हैं शादी की बात
Rashifal: आज कई राशियों के लिए तरक्की, लाभ और नए अवसर बन रहे हैं। कुछ लोगों को परिवार से सहयोग मिलेगा, तो कुछ के करियर में नई राहें खुलेंगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कई राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा, जबकि कुछ को सावधानियों को बरतने की जरूरत है। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं...
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता मिलेगी। ऑफिस में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आय के लिहाज से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रह सकता है। यात्रा कष्टदायक हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विरोधियों से सराहना मिलने के आसार हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग प्रॉपर्टी डीलर्स से संपर्क कर सकते हैं। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। अच्छे काम से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्याथियों को प्लेसमेंट मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर में खुशियां दस्तक दे सकती हैं। कठिन परिश्रम करना होगा। जीवनसाथी की मेहनत से कार्य सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। फिजूलखर्ची की संभावना है।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन सुनहरा बीतेगा। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचें। किसी से मिलने की योजना सफल हो सकती है। सगे-संबंधियों से चल रही अनबन सुलझेगी। सेहत से जुड़ी समस्या खत्म होगी। बच्चों की लव मैरिज की संभावना है।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन सामान्य रहेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। बिजनेस में अपार सफलता के आसार हैं। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। आपका स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। छात्रों को मेहनत से काम करना होगा। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आफिस में किसी से बहस हो सकती है। स्वयं के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। कोर्ट-कचहरी का चक्कर काटने से बचें। शारीरिक रूप से थकावट महसूस हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। प्रोजेक्ट के चलते प्रमोशन होने का अनुमान है। किसी भी जरूरतमंद की मदद करें। आपका दिन व्यस्तता और भागदौड़ में बीतेगा। विद्याथियों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन शानदार बीतने वाला है। आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर में संतान के आगमन से माहौल खुशी से भरपूर रहेगा। प्राइवेट नौकरी वालों का प्रमोशन हो सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवारजन आपसी सामंजस्य से किसी समस्या का समाधान कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन खास रहने वाला है।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी लाभ कमा सकते हैं। किसी भी काम से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना न भूलें। भविष्य से जुड़ी बात प्रियजनों से कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 28 November 2025 at 09:37 IST