अपडेटेड 22 October 2025 at 17:25 IST
Bhai Dooj 2025 Muhurat: भाई दूज पर भूलकर भी राहु काल में न करें भाई को तिलक, जाने सही मुहूर्त और नियम
Bhai Dooj 2025 Muhurat: हिंदू धर्म में भाईदूज को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन बहनें भाई को तिलक करती हैं और उनके लिए कामना करती हैं। अब ऐसे में भाईदूज के दिन किस मुहूर्त में भाई को तिलक करना शुभ माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Bhai Dooj 2025 Muhurat : हिंदू पंचांग के हिसाब से कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को हर साल भाईदूज मनाने की मान्यता है। वहीं इस साल भाईदूज 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। भाईदूज को यम द्वितीया, भाई द्वितीया और भाऊ बीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक करती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
अब ऐसे में भाईदूज के दिन राहुकाल भी है। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए। साथ ही इस समय भाई को तिलक भी नहीं लगाना चाहिए। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि भाई को तिलक किस मुहूर्त में करें?
भाई दूज के दिन राहुकाल का समय क्या है?
इस दिन राहुकाल का समय दोपहर 01:30 बजे से 02:54 बजे तक रहेगा। राहुकाल को अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान भाई को तिलक करने जैसे शुभ कार्य से बचना चाहिए।
भाई दूज के दिन किस मुहूर्त में करें भाई को तिलक?
- शुभ - उत्तम - सुबह 06 बजकर 27 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 51 मिनट तक
- चर - सामान्य - सुबह 10 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक
- लाभ - उन्नति - दोपहर 1 बजकर 05 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक
- अमृत - सर्वोत्तम - शाम 05 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 19 मिनट तक
- चर - सामान्य - शाम 07 बजकर 19 मिनट से लेकर शाम 08 बजकर54 मिनट तक
ये भी पढ़ें - Chhath Puja 2025: छठ पूजा के दिन इन 'शुभ फलों' से सजाएं सूप, छठी मईया देंगी सुख-समृद्धि और संतान का वरदान
Advertisement
भाई दूज के दिन भाई को तिलक लगाने का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाईदूज के दिन भाई को तिलक लगाने से भाई की उम्र लंबी होती है और आपसी रिश्तों में मजबूती होती है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। भाई को अकाल मृत्यु से छुटकारा मिलेगा। साथ ही अगर भाई के जीवन में किसी तरह की कोई परेशानी आ रही है तो उससे छुटकारा मिल सकता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 22 October 2025 at 17:24 IST