अपडेटेड 14 February 2024 at 12:33 IST

ब्रज में हो गया Holi का आगाज, बसंत पंचमी के दिन बांके बिहारी के भक्तों पर उड़ा गुलाल

Holi Festival : आज मथुरा के वृंदावन में विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के साथ होली का जम कर आनंद लिया।

Banke Bihari Shraddhalu Priti
बांके बिहार मंदिर पहुंची श्रद्धालु प्रीती | Image: Republic Bharat

Basant Panchami : आज बसंत पंचमी है और इसी के साथ होली की शुरुआत हो चुकी है। आज मथुरा के वृंदावन में विश्व विख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के साथ होली का जम कर आनंद लिया। आज के दिन से ब्रज में होली का आगाज हो जाता है। मंदिर में श्रद्धालुओं में ठाकुर जी संग होली खेलने की आतुरता देखते ही बन रही थी।

मंदिर परिसर में ठाकुर जी ने भक्तों के साथ ऐसी होली खेली की सम्पूर्ण मंदिर परिसर गुलाल के गुलछल्लों में सराबोर दिखाई दिया। श्रद्धालु भी रंग में सराबोर होकर अपने को धन्य महसूस कर रहे थे। बताते चलें कि ब्रज में बसंत पंचमी से होली का ढांडा गढ़ने के साथ ही पूरे ब्रज में 40 दिनों तक हर्षोल्लास के साथ होली का उत्सव मनाया जाता है।

श्रद्धालुओं ने लिया होली का आनंद

आज  बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा  हर कोई अपने आराध्य के साथ होली खेलने को आतुर दिखाई दिया श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के साथ रंग गुलाल उड़ाकर होली का आनंद लिया। जैसे ही मंदिर परिसर में रंग गुलाल की अद्भुत छटा बिखरी सम्पूर्ण मंदिर परिसर बांके बिहारी के जयकारों से गूंजने लगा। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में बांके बिहारी मंदिर में खास तैयारियां की गई। संपूर्ण मंदिर परिसर को बसंती रंग में सजाया गया वहीं अपने आराध्य के साथ होली खेलने को भक्तों का तांता लगा रहा।

बसंत पंचमी के दिन से यहां होली का जश्न शुरू हो जाता है

दूर दराज से श्रद्धालु यहां होली खेलने आते है और यहां आकर उन्हें एक सुखद अनुभूति होती है उन्होंने बताया कि ब्रज की होली प्रेम की होली है और वह यहां पूरे 40 दिन तक  होली का आनंद उठाते हैं। बांके बिहारी मंदिर के सेवादार ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन से ही यहां होली का उत्सव मनाया जाता है श्रद्धालु अपने आराध्य के साथ होली खेलकर धन्य होते है। बसंत पंचमी के अवसर पर मंदिर को बसंती फूलों से सजाया जाता है यहां देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु होली खेलने आते हैं उन्होंने बताया कि होली  का उत्सव वृंदावन में बसंत पंचमी से शुरू होकर 40 दिन तक पूर्णिमा तक चलता है।

Advertisement

यह भी पढ़ेंः Breaking: बिहार JDU विधायक बीमा भारती के पति आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 14 February 2024 at 12:25 IST