अपडेटेड 6 February 2024 at 20:48 IST

Basant Panchami: बसंत पंचमी पर इन चीजों का करें दान, दूर होगी जीवन की हर बाधा

Basant Panchami के दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। वहीं इस दिन कुछ चीजों का दान करने से जीवन में आने वाली बाधा दूर हो सकती है।

Basant Panchami Donate
बसंत पंचमी पर इन चीजों का करें दान | Image: Facebook

Basant Panchami 2024 Daan: हिंदू धर्म में बसंत पंचमी (Basant Panchami Puja) का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन ज्ञान, संगीत, वाणी, कला, साहित्य की देवी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इनकी पूजा करने से जातक जीवन में सफलता की ओर बढ़ता है और ज्ञान का प्रकाश अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है। वहीं, इस दिन दान का भी बहुत महत्व माना गया है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस दिन दान पुण्य करने से मां सरस्वती (Maa Saraswati) की कृपा मिलती है और जीवन में तरक्की (Success) के रास्ते खुलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस दिन कौन-कौन सी चीजों का दान करना चाहिए और इसके फायदे क्या होते हैं।

Basant Panchami के दिन इन चीजों का करें दान

किताबों का करें दान
बसंत पंचमी (Basant Panchami 2024) के दिन मां सरस्वती की पूजा के बाद किताबों का दान करना चाहिए। ऐसा करने पर मां सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहती है और आपको विद्या दान का पुण्य प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें… Astrology: शादीशुदा महिलाएं मंगलवार को न धोएं बाल, वैवाहिक जीवन समेत कई चीजों पर पड़ता है असर

Advertisement

फूलों का करें दान
इस दिन पुष्पों का दान करना भी शुभ माना गया है। इसके लिए Basant Panchami के दिन मां सरस्वती की पूजा करें और इसमें चढ़ाए फूलों का दान किसी मंदिर में दान (Daan) कर दें। ऐसा करने पर वाणी, बुद्धि और आतंरिक कुशलता बढ़ती है। मां सरस्वती की कृपा से जीवन में हर कदम पर आपको सफलता हासिल होती है।

वस्त्रों का दान
इस दिन सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए, क्योंकि यह रंग मां सरस्वती (Maa Saraswati) का प्रिय है और इस दिन सफेद वस्त्रों या किसी भी सफेद वस्तु का दान करने से मां सरस्वती का सानिध्य और जीवन में सफलता प्राप्त होती है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Valentine's Day पर पार्टनर संग कर रही हैं डेट प्लान, तो कियारा आडवाणी के इन लुक्स को करें ट्राई

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 6 February 2024 at 20:48 IST