अपडेटेड 1 February 2025 at 14:26 IST
Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के दिन न करें ये काम, वरना...
Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर कुछ चीजों को करने से नकारात्मक प्रभाव जीवन में पड़ सकता है। जानते हैं इनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी का दिन विघार्थियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। ऐसे में बता दें कि इस दिन छात्र-छात्राएं माता सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। ऐसे में भक्तों को ये पता होना चाहिए कि बसंत पंचमी के दिन कामों को करने से बचना चाहिए वरना माता सरस्वती नाराज हो सकती हैं और पूजा का पूरा फल भी नहीं मिलता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बसंत पंचमी पर किन कामों को करने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
बसंत पंचमी पर क्या न करें?
- बसंत पंचमी पर व्यक्ति को काले रंग के कपड़ पहनने से बचना चाहिए। वहीं गंदे या मटमैले वस्त्रों को भी बसंत पंचमी के दिन न पहनें। व्यक्ति को इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।
- बसंत पंचमी पर व्यक्ति को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इसके अलावा अपशब्द बोलने से बचें। कोशिश करें कि बसंत पंचमी पर अच्छे शब्दों का चुनाव करें।
- बसंत पंचमी के दिन व्यक्ति को तामसिक भोजन करने से भी बचना चाहिए। इसके अलावा मांस मदिरा का सेवन करने से भी बचना चाहिए। साथ ही बिना नहाए भोजन भी नहीं करना चाहिए।
- बसंत पंचमी के दिन ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करना चाहिए। ऐसे में व्यक्ति को अपने मन में गलत और नकारात्मक विचार भी नहीं लाने चाहिए।
- बसंत पंचमी के दिन व्यक्ति को पौधे भी नहीं कांटने चाहिए। इस दिन व्यक्ति को फसल भी नहीं काटना चाहिए। ऐसा करना अशुभ मानते हैं।
- इसके अलावा किताब कॉपी पेन कलम आदि का अपमान भी बसंत पंचमी के दिन करने से बचें। इनका अपमान करने से माता सरस्वती का अपमान होता है। ऐसे में मान्यता है कि व्यक्ति को बसंत पंचमी के दिन कॉपी किताब पेन आदि दान में देने चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 1 February 2025 at 14:26 IST