Basant Panchami 2025: 1, 2 या 3 फरवरी, हिंदू कैलेंडर के अनुसार बसंत पंचमी कब है?
Basant Panchami 2025 Date and Time: इस साल यानि 2025 में बसंत पंचमी कब मनाई जा रही है, इसका उत्तर जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Basant Panchami 2025 Date and Time: बसंत पंचमी के त्योहार को बेहद शुभ और महत्वुपूर्ण मानते हैं। यह दिन मां सरस्वती को समर्पित है। बता दें कि बसंत ऋतु के पहले दिन यानी माघ महीने के पांचवें दिन बसंत पंचमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन मां सरस्वती की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है। ऐसे में महिलाएं विधिपूर्वक पूजा पाठ कर उन्हें प्रसन्न करती हैं, जिससे सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि बसंत पंचमी कब मनाई जा जाएगी। ऐसे में इसकी तिथि के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बसंत पंचमी किस दिन मनाई जाएगी और इसके शुभ मुहूर्त के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...
बसंत पंचमी कब है?
इस साल यानि 2025 में माघ माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 02 फरवरी दिन रविवार को शुरू होगी। वहीं अगर समय की बात करें तो सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर इसकी शुरुआत हो रही है। पंचमी तिथि का समापन 03 फरवरी दिन सोमवार को सुबह 09 बजकर 36 मिनट पर होगा। अगर उदया तिथि की मानें तो 03 फरवरी को बसंत पंचमी का ये पावन त्योहार मनाया जाएगा।
मां सरस्वती के वैदिक मंत्र (Basant Panchami 2025 Mantra in sanskrit)
- ॐ सरस्वत्यै नमः।।
- या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
- ॐ मन्दाकिन्या समानीतैः, हेमाम्भोरुह-वासितैः स्नानं कुरुष्व देवेशि, सलिलं च सुगन्धिभिः।।
कैसे करें मां सरस्वती का पूजन?
बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन करने के लिए सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठें फिर स्नानादि करके सफेद या पीले वस्त्रों को धारण करें। अब चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करें। अब पंचामृत से स्नान करवाकर। पीले रंग का धागा या वस्त्र पहनाएं। फिर तिलक करके पीले फूल व मिठाई चढ़ाएं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।