Bangles: शादी के बाद महिलाएं पहने इस रंग की चूड़ियां, बदल जाएगा पति का भाग्य; रिश्ते में आएगी मिठास
Astrology के मुताबिक अगर शादीशुदा महिलाएं विशेष रंग की चूड़ियां पहनती हैं, तो उनके पति का भाग्योदय होता है और उनके रिश्ते में मिठास आती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Bangles Astrology Tips: हिंदू धर्म में शादीशुदा महिलाओं के 16 श्रृंगार का बहुत ही महत्वपूर्ण महत्व होता है। इसमें चूड़ियां भी अहम भूमिका निभाती हैं। धार्मिक मान्यता के मुताबिक इसे सुहाग की निशानी के तौर पर माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में चूड़ियों को पति के भाग्य और वैवाहिक जीवन से भी जोड़ा गया है।
दरअसल, शादी के बाद महिलाएं रोजाना चूड़ियां पहनती हैं। यह हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सुहाग की निशानी भी मानी जाती है। कहते हैं कि चूड़ी की आवाज रिश्तों में मिठास बनाए रखती है। तो चलिए जानते हैं कि महिलाओं को किस रंग की चूड़ी जरूर पहननी चाहिए और इससे क्या फायदे होते हैं।
किस रंग की चूड़ी पहनना होता है जरूरी
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए शादी के बाद महिलाओं को दोनों हाथों में सिर्फ 1-1 पीले रंग की चूड़ी पहन लेनी चाहिए। यह आपके वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा माना जाता है।
पीले रंग की चूड़ी पहनने के क्या हैं फायदे
पति के लिए शुभ होती है पीले रंग की चूड़ी
महिलाओं के विशेष दिन पीले रंग की चूड़ी पहनने से पति के जीवन में सुख और समृद्धि आती है। यह रंग पति के लिए काफी शुभ माना जाता है।
Advertisement
पति-पत्नी के बीच दूरी होती है कम
ऐसा भी कहा जाता है कि पीले रंग की चूड़ियां पहनने से वैवाहिक जीवन सुखमय हो जाता है। यह दोनों के बीच की दूरियां कम करने में मदद करती है।
पार्टनर के बीच बढ़ता है प्यार
शास्त्रों के मुताबिक इस उपाय को अपनाने से वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहता है। पीली चूड़ियां पहनना पति के लिए लाभदायक रहता है और दोनों के बीच प्यार को बढ़ाने का काम करता है।
Advertisement
दांपत्य जीवन में आती है खुशहाली
कहते हैं कि पीले रंग की चूड़ियां पहनने से जीवन में खुशहाली आती है। इस रंग की चूड़ी को महिलाएं गुरुवार के दिन पहन सकती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।