अपडेटेड 10 October 2025 at 21:43 IST

Baby Names Inspired By Moon: आपके घर में आया है नन्हा मेहमान, चाहिए चांद जैसा सुंदर नाम तो आपके लिए है ये लिस्ट

Baby Names Inspired By Moon: क्या आप भी अपने बच्चे का चांद जैसा नाम रखना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे सुंदर नाम बताएंगे। जिससे आपको कुछ मदद मिल सकती है।

Baby Names Inspired By Moon
Baby Names Inspired By Moon | Image: META AI
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Baby Names Inspired By Moon: आपके घर में नन्हा मेहमान आया है, और आप उसे दुनिया का सबसे प्यारा और अनूठा नाम देना चाहते हैं। नाम जो न सिर्फ सुंदर हो, बल्कि जिसका अर्थ भी गहरा हो। भारतीय संस्कृति में, चांद को सुंदरता, शीतलता, शांति और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। अगर आप अपने बच्चे के लिए चांद की शीतलता और आकर्षण से प्रेरित नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए ही है। 

चांद से जुड़े नाम हमेशा मनमोहक और अर्थपूर्ण होते हैं। ये नाम आपके बच्चे के व्यक्तित्व में शांति और चमक लाने का प्रतीक बन सकते हैं। आइए ह आपको इस लेख में विस्तार से नन्हें मेहमान के लिए चांद से संबंधित नाम बताएंगे।

  • मयंक  -  चांद
  • शशांक -   खरगोश के निशान वाला  
  • सुधांशु -   अमृत की किरणें    
  • हिमांशु -   शीतल किरणें   
  • रजनीश-     रात का स्वामी
  • सोम-    अमृत  
  • सोमेश  -  शिव    
  • मयूरेश-    चाँद जैसा दिखने वाला    
  • चित्रांग -   चाँद जैसा सुंदर व्यक्ति    
  • विधुल -  चंद्रमा    
  • राकेश -    पूर्णिमा का स्वामी   
  • अयांश -    चाँद की पहली किरण 
  • सोहित -   चाँद का प्रकाश   
  • शशिन-   चंद्रमा    
  • सोमांश -   चाँद का भाग    
  • मृगांक-  हिरण के चिन्ह वाला   
  • सोमवीर-   चाँद जैसा बहादुर 
  • एकांश-     पूरा चाँद    
  • चंदांक-    चाँद जैसा चिन्ह    
  • आयन-   ईश्वर का उपहार    
  • अभिनव-   नया चाँद   
  • बिराज-   चाँद की तरह चमकने वाला 
  • तनुष-    चाँद जैसा  
  • सुधाकर-    अमृत की खान    
  • सोमजीत-    चाँद को जीतने वाला   
  • अकाय-    चमकता हुआ चंद्रमा    
  • रविचंद्र-    सूर्य और चाँद    
  • चैतन्य-     चंद्रमा के समान तेज 
  • अक्षत -   चाँद की तरह अक्षुण्ण    

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रंमा का महत्व और बच्चों के नाम पर इसका असर 

जन्म कुंडली में चंद्रमा की स्थिति ही व्यक्ति की चंद्र राशि निर्धारित करती है। व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में स्थित होता है, वही उसकी चंद्र राशि कहलाती है और इसी के आधार पर अधिकतर राशिफल की गणना की जाती है। चंद्रमा लगभग सवा दो दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, जो इसे सबसे तीव्र गति वाला ग्रह बनाता है। चंद्रमा को माता, मनोबल और शरीर का भी कारक माना गया है। 

इसे जरूर पढ़ें - Weight Loss Tips: रोटी बनाते समय आटा में मिला दें ये एक चीज, महीने भर में घट जाएगा वजन

Advertisement

जिसकी कुंडली में चंद्रमा बली या उच्च स्थिति में होता है, वह मानसिक रूप से सुखी, शांत और प्रबल कल्पना शक्ति वाला होता है। ऐसे जातक अपनी माता से मधुर संबंध रखते हैं। ज्योतिष के अनुसार, बच्चे का नामकरण उसके जन्म नक्षत्र और चंद्र राशि के आधार पर ही किया जाता है। जन्म के समय चंद्रमा जिस नक्षत्र और उसके जिस चरण में होता है, उससे संबंधित एक विशिष्ट अक्षर होता है। बच्चे का राशि नाम उसी अक्षर से रखने की सलाह दी जाती है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 10 October 2025 at 21:37 IST