अपडेटेड 16 October 2025 at 10:45 IST
Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन गलती से भी इन चीजों की न करें खरीदारी, हो जाएंगे कंगाल!
Dhanteras 2025: दिवाली का महापर्व आने में बस चंद दिन ही बचे हुए हैं। दिवाली से पहले धनतेरस के दिन कुछ चीजों की खरीदारी करना शुभ होता है, तो वहीं कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें खरीदने से व्यक्ति कंगाल भी हो सकता है। आप भी इन चीजों की खरीदारी न करें।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Dhanteras 2025: धनतेरस को दिवाली का श्रीगणेश यानी शुभारंभ माना जाता है। हिन्दू मान्यता के अनुसार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस खास मौके पर लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि की पूजा होती है। इस साल पुरे देश में शनिवार, 18 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस एक ऐसा दिन होता है जब कुछ नई चीजों की खरीदारी करना काफी शुभ होता है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार कुछ चीजों की खरीदारी से धन की वृद्धि होती है, लेकिन मान्यताओं के अनुसार कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिनकी खरीदारी भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर कोई गलती से धनतेरस के मौके कुछ गलत वस्तुएं खरीद लेता है, तो घर में दरिद्रता का वास हो सकता है या फिर व्यक्ति कंगाल भी हो सकता है। अगर आप भी धनतेरस के मौके पर खरीदारी करने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं किन वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए।
काले रंग की चीज न खरीदें
पौराणिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन काले रंग की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। मान्यता के अनुसार काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। कई लोग इस दिन काले कपड़े आदि काले रंग की चीजों को खरीदने से बचते भी हैं।
लोहे के बर्तन न खरीदें
इस बार धनतेरस शनिवार के दिन है। पौराणिक मान्यता के अनुसार शनिवार को लोहे और स्टील की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। शनिवरा को लोहे के बर्तन खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि देव क्रोधित हो सकते हैं।
Advertisement
इन चीजों की भी खरीदारी न करें
काले रंग के कपड़े और लोहे के बर्तन के अलावा अन्य ऐसी और भी चीजें हैं, जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदना अशुभ माना जाता है। जैसे-शीशे का सामान, नुकीली वस्तुएं, तेल और घी।
इन चीजों की खरीदारी करना होता है शुभ
हिन्दू धर्म के अनुसार सोना और चांदी से लेकर तांबे के बर्तन, धनिया, झाड़ू और इलेक्ट्रॉनिक सामान धनतेरस के मौके पर खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इन्हें खरीदने से घर में लक्ष्मी माता कुबेर का वास होता है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 16 October 2025 at 10:44 IST