अपडेटेड 17 January 2024 at 08:59 IST

पूजा करते समय भगवान की मूर्ति से गिरता है फूल! हो सकते हैं ये संकेत, पुष्प के साथ करें ये उपाय

Auspicious signs during Puja: अगर पूजा के दौरान भगवान की मूर्ति से फूल गिरता है तो इसके कई संकेत हो सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Tulsi Puja
फूल के साथ करें ये उपाय | Image: Pixabay

Phool Girna Shubh Ya Ashubh: हिंदू धर्म में किसी भी देवी-देवता की पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है। भक्त भगवान के प्रति अपनी आस्था, श्रद्धा की अभिव्यक्ति करने के लिए पूजा करते हैं। माना जाता है कि जिस घर में भगवान की पूजा की जाती है उस घर में हमेशा देवी-देवता का वास रहता है। इतना ही नहीं अगर पूजा के दौरान भगवान की तस्वीर या मूर्ति पर चढ़ाया गया फूल गिर जाता है तो उसे धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • पूजा के दौरान गिर गया है फूल?
  • इस ओर है फूल गिरने का संकेत
  • फौरन कर लें ये उपाय

जी हां, अगर आप भगवान की पूजा कर रहे हैं और अचानक उनकी तस्वीर या मूर्ति से कोई फूल नीचे गिरता है तो इसके पीछे कई संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान की तस्वीर या मूर्ति से फूल गिरने के पीछे क्या संकेत हो सकता है।

मिलता है ये संकेत

Advertisement
  • भगवान की मूर्ति या तस्वीर से फूल गिरना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपकी पूजा भगवान ने स्वीकार कर ली है और वह आपकी आस्था, भक्ति से प्रसन्न हो गए हैं। जिसके चलते अब भगवान आपकी हर मनोकामना को जल्द ही पूरा करेंगे।
  • इतना ही नहीं फूल गिरने का संकेत यह भी हो सकता है कि अब आपके घर परिवार में सुख-समृद्धि-शांति आने वाली है। साथ ही इसका अर्थ यह भी है कि आपको भगवान का आशीर्वाद मिल गया है।

गिरे हुए फूल के साथ करें ये उपाय

  • पूजा के दौरान भगवान की मूर्ति या तस्वीर से गिरे फूल को अपने पास संभाल कर रखें। आप चाहे तो इसे अपने पर्स में भी रख सकते हैं।
  • इसके अलावा आप इस फूल को एक साफ-सुथरे लाल कपड़े में 1 रुपये के सिक्के और थोड़े से चावल के साथ बांधकर धन की तिजोरी में भी रख सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है। 

ये भी पढ़ें : HanuMan BO Collection Day 4: 50 करोड़ क्लब में 'हनु मान' की शानदार एंट्री, चौथे दिन जमकर छापे नोट
 

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 17 January 2024 at 06:53 IST