अपडेटेड 11 March 2024 at 18:22 IST

Astrology Tips: सुबह-सुबह चढ़ाते हैं सूर्य देव को जल, तो जान लें सही तरीका, वरना पड़ सकता है पछताना

हिंदू धर्म में सूरज भगवान को जल चढ़ाने का विधान है, लेकिन बहुत ही कम लोग ही सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही तरीका जानते हैं।

Surya dev
सूर्य देव को जल चढ़ाने का नियम | Image: Shutterstock

Surya Dev Ko Jal Chadhane Ka Niyam: हिंदू धर्म में सुबह-सुबह सूर्य देव को अर्घ्य देने का बेहद खास महत्व माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक रोजाना सूरज भगवान को जल चढ़ाना मान सम्मान में बढ़ोत्तरी करता है, लेकिन बहुत कम लोग ही भास्कर भगवान को जल चढ़ाने का सही तरीका और नियम जानते हैं। ऐसे में आपकी गलती आप पर भारी पड़ सकती है।

शास्त्रों के मुताबिक सूर्य देव को नव ग्रहों के राजा का पद भी दिया गया है। ऐसे में इनकी पूजा करने से तेज और सकारात्मक शक्ति प्राप्त होती है। वहीं अगर आपकी जिंदगी में कुछ भी सही न हो रहा है तो आपको इनकी पूजा करनी चाहिए। जिसके लिए आप रोजाना सुबह भास्कर भगवान को सही तरीके से जल चढ़ाना शुरू कर दें खासकर रविवार के दिन जरूर ऐसा करें। इससे वह प्रसन्न होते हैं।

Surya Dev को जल चढ़ाने का सही समय क्या है?

आमतौर पर ज्यादातर लोग सुबह उठकर सूर्यदेव को जल अर्पित करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्य देव को जल चढ़ाने का एक समय होता है। आप कभी भी सोकर उठने के बाद रवि भगवान को जल नहीं चढ़ा सकते हैं बल्कि सूर्य उदय होने के एक घंटे के अंदर अर्घ्य देना चाहिए, लेकिन सुविधा अनुसार आप सुबह तक सूर्य को जल चढ़ा सकते हैं।

सूर्य देव को जल चढ़ाने का सही तरीका क्या है?

तांबे का लोट
माना जाता है कि सूर्य देव को जल चढ़ाने के लिए हमेशा तांबे के लोटे का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

Advertisement

सही समय का रखें ध्यान
सूर्य देव को जल अर्पित करते समय हमेशा सही समय का ध्यान रखें। जल हमेशा सूर्योदय के दौरान ही चढ़ाना चाहिए।

सही दिशा का रखें ध्यान
सूर्य देव को जल अर्पित करते समय सही दिशा का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। जब भी आप सूरज भगवान को जल चढ़ाएं तब आपका मुह पूर्व दिशा में होना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Advertisement

जल में मिलाएं कुछ चीजें
जल अर्पित करते समय कुछ चीजों को मिलाना जरूरी होता है। जिसमें अक्षत, रोली, फूल, गंगाजल आदि शामिल है।

मंत्र का करें जाप
सूर्य देव को जल अर्पित करते समय 'ऊं आदित्य नम:' मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।

जल मस्तक पर लगाएं
सूर्य देव को जल चढ़ाने के बाद जो जल जमीन पर गिरता है उसे अपने माथे पर लगा लें। कहा जाता है कि ऐसा करने पर आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

रोजाना सूर्य को चढ़ाएं जल
कहा जाता है कि जिन लोगों का सूर्य ग्रह कमजोर होता है उन्हें रोजाना नियमित रूप से सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें… Vastu Tips: करने जा रहे हैं नए घर में प्रवेश, जरूर आजमाएं ये ज्योतिष उपाय; हमेशा बनी रहेगी खुशहाली

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 9 March 2024 at 21:35 IST