Astrology Tips: रोजाना नहाते समय बस कर लें ये काम, मिलेगा यश और सम्मान; आर्थिक स्थिति भी होगी मजबूत
पानी न सिर्फ थकान दूर करके साफ-सुथरा और फ्रेस रखने का काम करता है, बल्कि अगर पानी में कुछ चीजों को मिलाकर नहाते हैं, तो जीवन की कई समस्याएं भी दूर हो सकती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Astrology Tips For Life Problems: हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का बहुत ही अधिक महत्व माना जाता है। वहीं वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिससे व्यक्ति की जिंदगी की कई समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। ऐसा ही एक उपाय नहाने के पानी के साथ भी किया जा सकता है, जो आपको कई समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।
हर दिन हम सभी लोग रोजमर्रा के कामों के लिए पानी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इससे जुड़े कुछ उपायों को करने से जीवन की कई परेशानियों का अंत हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि नहाने के पानी में किन चीजों को और किस दिन डालकर नहाने से कौन सी समस्या खत्म होती है।
नहाने के पानी में किस दिन कौन सी चीज मिलाएं?
नमक (Namak)
मंगलवार और शनिवार के दिन नहाने के पानी में नमक डालकर नहाना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने पर नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
इत्र (Itra)
शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में इत्र डालकर नहाने से आकर्षण में वृद्धि होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा उस व्यक्ति पर हमेशा बनी रहती है। ऐसे में हर शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में इत्र डालकर जरूर नहाना चाहिए।
Advertisement
हल्दी (Haldi)
ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही शुभ मानी जाने वाली हल्दी भगवान विष्णु को अतिप्रिय होती है। ऐसे में गुरुवार के दिन नहाने के पानी में हल्दी डालकर नहाना चाहिए। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और त्वचा में निखार भी आता है। साथ ही ऐसा प्रत्येक गुरुवार को करने से धन-दौलत में वृद्धि होती है।
दूध (Dudh)
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सोमवार के दिन नहाने के पानी में दूध मिलाकर नहाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे प्रत्येक सोमवार को लगातार करने से मानसिक शांति मिलती है और भगवान शंकर की कृपा भी बरसती है।
Advertisement
गुलाब जल (Gulaab Jal)
शुक्रवार के दिन नहाने के पानी में गुलाब जल डालकर नहाने से शरीर मजबूत होता है और साथ ही जिंदगी में सभी ऐशो आराम मिलते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।