Astrology: शनिवार को जन्में लोगों में होती है ये खासियत, लव लाइफ से रहते हैं दूर; ऐसा होता है स्वभाव
शनिवार के जन्में लोगों के स्वामी ग्रह शनि देव होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Kaise Hote Hai Shaniwar Ko Janme Log: हिंदू धर्म में जब को बच्चा पैदा होता है, तो उसकी जन्म तारिख से लेकर दिन तक का बेहद खास महत्व होता है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इन सभी चीजों के जरिए बच्चे के वर्तमान और भविष्य के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ठीक उसी तरह से बच्चे पर जन्म के दिन के स्वामी का प्रभाव भी पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शनिवार के दिन जन्में लोगों का स्वभाव, करियर और लव लाइफ कैसी होती है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर दिन का एक स्वामी ग्रह होता है। व्यक्ति के जन्म के दिन के मुताबिक उस पर उसके स्वामी ग्रह का प्रभाव होता है। ठीक उसी तरह से शनिवार का दिन भी है। इस दिन के स्वामी शनिदेव हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन पैदा होने वाले लोगों की खासियत और कमी के बारे में।
कैसे होते हैं शनिवार को जन्में लोग
शनिवार को जन्म लेने वाले लोगों पर शनि ग्रह का असर देखने को मिल सकता है। शनि के प्रभाव से ऐसे व्यक्ति काफी मेहनती होते हैं। धीरे-धीरे ही सही, लेकिन ये अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल होते हैं। इनका स्वभाव गुस्सैल हो सकता है, लेकिन यह हमेशा हर किसी की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे लोग थोड़े गंभीर होते हैं। साथ ही परिवार के लोगों के साथ इनके संबंधों में कई बार मतभेद देखने को मिलते हैं।
शनिवार को जन्में लोगों का कैसा होता है स्वास्थ्य
इस दिन पैदा होने वाले लोगों को स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत होती है। इन्हें कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। शनिवार को जन्में लोगों को नस, हड्डी, जोड़ों में दर्द, शारीरिक कमजोरी, आंखों की परेशानी, कमर या पीठ दर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
Advertisement
शनिवार को जन्में लोगों की खामियां
इस दिन जन्म लेने वाले लोग काफी मेहनती होते हैं, लेकिन यह किसी माहौल में खुद को जल्दी से ढाल नहीं पाते हैं, साथ ही इन्हें ग्रुप में काम करना भी पसंद नहीं होता है। ये लोग बहुत ही स्लो काम करते हैं, इसलिए कई बार यह लोगों के गुस्से का भी शिकार हो जाते हैं।
शनिवार को जन्में लोगों की खासियत
शनिवार को पैदा होने वाले लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार बैठे रहते हैं। ऐसे लोग दान-पुण्य करने में भी पीछे नहीं हटते हैं। हालांकि इन्हें जीवन के शुरुआती दिनों में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन बाद में इनका जीवन काफी खुशहाल रहता है।
Advertisement
कैसी होती है शनिवार को जन्में लोगों की लव लाइफ?
ऐसे लोग प्रेम संबंधों से दूर ही रहते हैं, लेकिन यह लव लाइफ को लेकर काफी सीरियस होते हैं। ऐसे में अगर यह किसी से प्यार करते हैं, तो उस रिश्ते को गंभीरता से निभाते हैं। कुल मिलाकर शनिवार को पैदा होने वाले लोग प्यार के मामले में काफी गंभीर होते हैं।
किस फील्ड में बना सकते हैं करियर?
शनिवार के दिन जन्में लोग ज्यादातर अपना करियर शिक्षा या एनजीओ के क्षेत्र में बनाते हैं। इसके लिए विज्ञान, जीओग्राफी जैसे विषय अच्छे होते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।