अपडेटेड 8 October 2025 at 17:21 IST
Tulsi Vastu Tips: घर की चल गई है सुख-शांति और समृद्धि तो तुलसी पौधे के पास जरूर रखें ये चीजें; दौड़ी आएंगी मां लक्ष्मी
Tulsi Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को सही दिशा में रखने का विधान है। अगर सही स्थान पर रखा जाए तो व्यक्ति को सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में तुलसी के पास क्या रखने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Show Quick Read
Tulsi Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पुजनीय और पवित्र माना जाता है। यह इतना शुभ है कि इस पौधे को मात्र घर में रखने से सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो सकती है। तुलसी को शुभता का कारक माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और आरोग्य की प्राप्ति हो सकती है।
आपको बता दें, तुलसी के पौधे के साथ-साथ कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे रखे से जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी पहले से सुधार होता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि तुलसी के पास क्या रखने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
तुलसी के पास रखें शालिग्राम
शालिग्राम को भगवान विष्णु का प्रतीक कहा जाता है। इसे तुलसी के पास रखने से घर में शुभता आती है और जीवन में आने वाली सभी समस्याएं दूर हो सकती है। जहां तुलसी होती है, वहां शालीग्राम की पूजा का विशेष विधान है। इस दिन पूजा-पाठ करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
तुलसी के पास रखें हल्दी
हल्दी को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। अगर आपके घर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक हो रहा है तो आप तुलसी में हल्दी डालें और आप चाहें तो रोजाना गुरुवार के दिन विशेष रूप से हल्दी डालें। इससे आपको धन लाभ होगा और संतान सख की प्राप्ति हो सकती है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर अगर बारिश की वजह से न दिखे चांद, तो कैसे खोलें व्रत? जान लें सही नियम
तुलसी के पास रखें गोमती चक्र
तुलसी के पास गोमती चक्र रखें। इसे शुभता और शक्ति का कारक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गोमती चक्र को तुलसी के पास रखने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है और अगर आपके विवाह में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।
Advertisement
तुलसी के पास रखें सिक्का
अगर आपको बार-बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो आप तुलसी पास एक रुपये का सिक्का मिट्टी में रख दें। इससे आपको उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 8 October 2025 at 17:21 IST