अपडेटेड 12 June 2025 at 15:39 IST

क्या आपने भी अपने घर में लगा रखी है बांके बिहारी की फोटो? जानें ऐसा करना कितना सही

Banke Bihari Photo at Home: क्या आप जानते हैं कि बांके बिहारी की फोटो अपने घर में लगाई जा सकती है या नहीं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

banke bihari photo at home
banke bihari photo at home | Image: freepik

Banke Bihari Photo at Home: वृंदावन में स्थित बांके बिहारी का मंदिर न केवल पवित्र माना जाता है बल्कि ये प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। वहीं इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का नाम बांके बिहारी है। मंदिर के बेहद ही अत्यंत चमत्कार न केवल देखे गए हैं बल्कि यहां पर सकारात्मक ऊर्जा को महसूस भी किया गया है। इसका निर्माण स्वामी हरिदास जी ने सन 1864 में करवाया था। लेकिन बांके बिहारी के भक्त अपने घर में क्या बांके बिहारी की तस्वीर लगा सकते हैं इसको लेकर लोगों के मन में कई सवाल है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या अपने घर में हम बांके बिहार की फोटो लगा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

क्या अपने घर में बांके बिहारी की फोटो लगाई जा सकती है? 

  • जी हां, आप बांके बिहारी की फोटो अपने घर में लगा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको दिशा का ध्यान रखना जरूरी है। 
  • बांके बिहारी की फोटो को व्यक्ति को उत्तर पूर्वी दिशा में लगाना चाहिए। ये दिशा शुभ दिशा मानी जाती है। वहीं इस दिशा को देवताओं की दिशा कहते हैं। 
  • बांके बिहारी की फोटो को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। यह दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है। वहीं इस दिशा में पितरों का वास होता है। ऐसे में बांके बिहारी भगवान श्री कृष्ण ही हैं इसलिए इनकी फोटो इस दिशा में नहीं लगानी चाहिए। 
  • यदि आप अपने घर में बांके बिहारी की फोटो लगा रहे हैं तो आप नियमित रूप से उनकी पूजा करें और उसमें धूल मिट्टी ना लगने दें वरना इससे नकारात्मकता आ सकती है। 
  • बांके बिहारी की फोटो पर हमेशा फूल, फल या मिठाई जरूर चढ़ानी चाहिए। इस फोटो को लगाने से न केवल सकरात्मक ऊर्जा घर में आ सकती है बल्कि वातावरण को शुद्ध और शांत किया जा सकता है। 
  • बांके बिहारी की पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और धन व समृद्धि भी आती है। बांके बिहारी को मनोकामना पूरी करने वाले देवता भी कहते हैं। ऐसे में ये आपकी सभी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - बुध-शुक्र मिलकर मिथुन राशि में पैदा करेंगे राजयोग, इन 3 राशियों को लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 12 June 2025 at 15:39 IST