अपडेटेड 7 July 2024 at 09:10 IST

Gupt Navratri: हर परेशानी होगी दूर, सभी समस्याओं से मिलेगा छुटकारा; गुप्त नवरात्रि में करें ये उपाय

Gupt Navratri 2024 Upay: मां दुर्गा को प्रसन्न कर उनकी कृपा हासिल करने के लिए आप गुप्त नवरात्रि के दौरान ये उपाय कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
navratri upay
गुप्त नवरात्रि के उपाय | Image: Freepik

Gupt Navratri 2024 Upay: हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व है। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि शनिवार यानी छह जुलाई से शुरू हो चुकी है जिसका समापन सोमवार, 15 जुलाई के दिन होगा।

माना जाता है कि जो व्यक्ति सच्ची श्रद्धा के साथ गुप्त नवरात्रि का व्रत करता है  मां दुर्गा उसकी हर मनोकामना पूरी कर उस पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखती हैं। इतना ही नहीं अगर आप किसी तरह के संकट या दुख-परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको गुप्त नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय करने चाहिए। इससे आप मां दुर्गा को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये उपाय कौन से हैं।

गुप्त नवरात्रि में करें ये विशेष उपाय (Gupt Navratri Upay)

  • अगर आप किसी तरह के आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आपको गुप्त नवरात्रि के दौरान एक लाल कपड़े में अक्षत और कौड़ी बांधकर घर की तिजोरी पूरे 9 दिनों रखनी है और इसके बाद पोटली को घर में कहीं छुपा देना है। इससे आपको धन लाभ मिलेगा।
  • गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा करते समय उनके चरणों में कमल का फूल जरूर अर्पित करें। इससे मां अति प्रसन्न होकर आपको अपना आशीर्वाद देंगी।
  • गुप्त नवरात्रि के दौरान सुबह और शाम मां दुर्गा को विभिन्न फलों और मिठाई आदि का भोग लगाएं। इससे माता रानी जल्दी प्रसन्न होकर भक्त की झोली खुशियों से भर देती हैं।
  • नवरात्रि की पूजा करते समय रोजाना मां दुर्गा को 7 लौंग अर्पित करें। इस दौरान मां दुर्गा के वैदिक मंत्रों का जाप करें। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
  • विवाह की इच्छा रखने वाले लोग गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा करते समय उन्हें सिंदूर जरूर अर्पित करें। इससे विवाह में आ रही अड़चनें जल्द खत्म हो जाएंगी। 

ये भी पढ़ें: Weather Update: उत्तर भारत में मानसून का गदर! कई राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट, मौसम पर IMD का अपडेट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 7 July 2024 at 09:10 IST