अपडेटेड 5 July 2024 at 12:04 IST
Ashadha Amavasya Upay: आज तुलसी पर जरूर अर्पित करें ये चीजें, बढ़ेगा मान-सम्मान; खूब बरसेगा धन!
Ashadha Amavasya 2024: आषाढ़ अमावस्या के दिन आपको तुलसी में इन चीजों को जरूर अर्पित करना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Tulsi ke Upay: आषाढ़ माह में भगवान विष्णु (Lord Vishnu) और माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की पूजा किए जाने का विधान है। हिंदू धर्म में इस माह में पड़ने वाली अमावस्या तिथि का बहुत महत्व होता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद पितरों का तर्पण किया जाता है। इतना ही नहीं इस दिन दान-पुण्य का शुभ कार्य भी किए जाने की परंपरा है।
आज यानी शुक्रवार, 5 जुलाई के दिन आषाढ़ अमावस्या (Ashadha Amavasya) मनाई जा रही है। आषाढ़ माह में पड़ने के कारण इसे हलहारिणी अमावस्या भी कहा जाता है। माना जाता है कि इस दिन श्रीहरि की पूजा करने के साथ-साथ किसान हल और खेती से जुड़े उपकरणों की पूजा करने से साधक की सबी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
वहीं, अगर आप किसी तरह के दुख-कष्ट या आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आप आषाढ़ अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ तुलसी से जुड़े कुछ उपाय भी कर सकते हैं। दरअसल, तुलसी माता को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में विष्णुजी को तुलसी अति प्रिय है। इसलिए अगर आप आषाढ़ अमावस्या के मौके पर तुलसी में कुछ खास चीजें अर्पित करेंगे तो इससे आपके सभी कष्टों का नाश होगा और सभी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं तुलसी से जुड़े इन उपायों के बारे में।
आषाढ़ अमावस्या पर तुलसी के उपाय (Ashadha Amavasya per Tulsi ke Upay)
लाल कलावा
Advertisement
इस दिन अगर आप तुलसी के पौधे पर लाल कलावा अर्पित करते हैं या पौधे के चारों और इसे लपेट देते हैं तो आपको जीवन में तरक्की हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। इसलिए इस दिन ये उपाय जरूर करें।
लाल चुनरी
Advertisement
मां लक्ष्मी को लाल रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में आप तुलसी के पौधे पर लाल रंग की चुनरी अर्पित कर सकते हैं। ये उपाय आपके मान-सम्मान के साथ-साथ धन में भी वृद्धि करेगा।
पीले धागे की गांठ
आषाढ़ अमावस्या के मौके पर आप तुलसी के पौधे पर पीले धागे की 108 गांठ लगाकर अर्पित कर सकते हैं। इससे श्रीहरि के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर आपकी झोली खुशियों से भर देंगी।
घी का दीपक
आज के दिन सुबह और शाम के समय तुलसे के समक्ष घी का दीपक जरूर जलाएं। इसके बाद तुलसी की परिक्रमा करना न भूलें। इससे मां तुलसी का आशीर्वाद साधक और उसके परिवार पर हमेशा बना रहता है।
कच्चा दूध
आषाढ़ अमावस्या के दिन आप तुलसी के पौधे को अर्घ्य देने के लिए जल में कच्चा दूध जरूर मिलाएं। इससे आपके सभी आर्थिक संकटों का नाश होगा और आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 5 July 2024 at 08:57 IST