Asha Bhosle Mulank: आशा भोसले की तरह इस मूलांक के जातक दुनिया पर छोड़ते हैं अपनी छाप, अंक शास्त्र में जानें

Asha Bhosle Mulank: अंक शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव और भविष्य की गहरी परतों को खोलता है। लेजेंडरी गायिका आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर को हुआ था, जिसके कारण उनका मूलांक 8 है। अंक शास्त्र में 8 नंबर को शनि देव का अंक माना जाता है, जो संघर्ष, अनुशासन और अपार सफलता का प्रतीक है। आइए जानते हैं।

Asha Bhosle Mulank
Asha Bhosle Mulank | Image: Instagram

Asha Bhosle Mulank:  भारतीय संगीत जगत में जब भी संघर्ष और विविधता की बात आती है, तो 'सुरों की मलिका' आशा भोसले का नाम सबसे पहले जहन में आता है। आशा जी ने न केवल अपनी गायकी बल्कि अपने व्यक्तित्व की दृढ़ता के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं अंक शास्त्र में बात करें तो किसी व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव और भविष्य की दिशा को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आपको बता दें,आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर को हुआ था, जिससे उनका मूलांक 8 बनता है। आइए जानते हैं कि अंक शास्त्र में मूलांत 8 वाले जातक किस तरह आशा भोसले की तरह दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ते हैं।

न्याय और संघर्ष का प्रतीक है मूलांक 8 

अंक शास्त्र में 8 अंक का स्वामी शनि को माना गया है। शनि देव को न्याय और अनुशासन का देवता कहा जाता है। यही कारण है कि मूलांक 8 के जातक स्वभाव से बेहद गंभीर, मेहनती और अनुशासित होते हैं। आशा भोसले का जीवन इस बात का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में कड़ा संघर्ष किया, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर सफलता के उस शिखर को छुआ जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं है।

मूलांक 8 वाले जातक कैसे होते हैं? 

मूलांक 8 वाले लोग कभी हार नहीं मानते है। विपरीत परिस्थितियां उन्हें तोड़ने के बजाय और मजबूत बनाती हैं। आशा जी ने भी संगीत की दुनिया में अपनी पहचान तब बनाई जब वहां पहले से ही बड़े दिग्गजों का दबदबा था। ये लोग बाहर से सख्त दिख सकते हैं, लेकिन अंदर से बेहद भावुक और कला प्रेमी होते हैं। इनकी सोच गहरी होती है और ये दिखावे के बजाय ठोस काम करने में विश्वास रखते हैं। 

Advertisement

मूलांक 8 वाले जातक किसी भी काम को अपनी तरह से करना पसंद करते हैं जैसे आशा भोसले ने शास्त्रीय संगीत से लेकर पॉप और कैबरे गानों तक में अपनी वर्सटालिटी दिखाई, वैसे ही इस मूलांक के लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं।

मूलांक 8 वाले धीरे-धीरे छूते हैं ऊंचाई

मूलांक 8 वाले जातकों को सफलता अक्सर थोड़ी दे से मिलती है, लेकिन वह सफलता स्थायी होती है। शनि की चाल की तरह इनका विकास भी धीरे-धीरे होता है, परंतु जब ये ऊंचाई पर पहुंचते हैं, तो एक युग का निर्माण करते हैं।

Advertisement

ये भई पढ़ें - Asha Bhosle: सुरों की मल्लिका आशा भोंसले ने 20 भाषाओं में गाए थे 11,000 से ज्यादा गाने, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड