अपडेटेड 4 March 2025 at 08:10 IST
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों का दिन बीतेगा अच्छा तो कर्क राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज, जानें आज 4 मार्च का राशिफल
आज के दिन कुंभ राशि वालों का दिन अच्छा बीतेगा। वहीं कर्क राशि वालों को सरप्राइज मिल सकता है। अन्य राशियों का दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल...
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 4 March: हम सभी जानते हैं कि ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में पड़ता है, जिसकी वजह से हमें कभी अच्छे तो कभी बुरे दिनों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि आज का राशिफल आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन लेकर आ सकता है। आज के दिन कुंभ राशि वालों का दिन अच्छा बीतेगा। वहीं कर्क राशि वालों को सरप्राइज मिल सकता है। अन्य राशियों का दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल...
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
मेष राशि वालों का आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज आपके काम को सराहा जाएगा। जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ने के आसार है। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
वृषभ राशि वालों के दिन की शुरुआत बढ़िया होगी। रुका हुआ धन मिलने के आसार है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। जरूरतमंद की मदद करने से अधिक लाभ मिलेगा।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि वालों आपका सामान्य रहेगा। कामों में थोड़ी बाधाएं आएगीं। मेहनत के नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
Advertisement
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
कर्क राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। किसी खास व्यक्ति से आज सरप्राइज मिल सकता है। यात्रा पर जाने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आपका दिन उतार चढ़ाव से भरा बीतेगा। बिजनेस में जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। बुजुर्गों के आशीवार्द से रुके काम पूरे होंगे।
Advertisement
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
सामाजिक कार्यों में आज कन्या राशि वालों का मन लगेगा। आर्थिक समस्याएं कम होगी। दिन आपका ठीक ठाक लगेगा। किसी दूसरे के विवाद में पड़ने से बचें।
तुला राशिफल (Libra Horoscope)
तुला राशि वाले दुश्मनों से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की आशंका है। दोस्तों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वालों का दिन बढ़िया बीतेगा। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। किसी भी चीज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
धनु राशि वालों को आज के दिन आपको संभलकर रहने की जरूरत है। सोशल मीडिया का संभलकर इस्तेमाल करें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी चीजें साझा ना करें। हर परेशानी में आपको दोस्तों का साथ मिलेगा।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
मकर राशि वाले लोगों का दिन मिला जुला रहेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। परिवार में सुख शांति का माहौल रहने के आसार है।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
कुंभ राशि वालों का आज का दिन अच्छा बीतेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। आज के दिन किसी से बेवजह उलझने से बचें।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
मीन राशि वालों के दिन की शुरुआत परेशानियों से होगीं। मन उदास रहेगा। कोई भी फैसला भविष्य को ध्यान में रखकर लें। हर हालात में करीबियों का साथ मिलेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 4 March 2025 at 08:10 IST