April Festival List 2024: चैत्र माह में नवरात्रि से हनुमान जयंती तक, पड़ने वाले हैं ये व्रत-त्योहार
हिंदू धर्म में चैत्र का महीना बहुत ही पवित्र और खास माना जाता है, क्योंकि इस माह में नवरात्रि से लेकर हनुमान जयंती तक कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

April Festival List 2024: हिंदू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि इस महीने से हिंदू कैलेंडर के नववर्ष की शुरुआत होती है। साथ ही इस माह में चैत्र नवरात्रि, राम नवमी और हनुमान जयंती तक कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ने वाले हैं।
चैत्र का महीने होली के अगले दिन यानी 26 मार्च 2024 दिन मंगलवार से शुरू हो चुका है, जो की 23 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार तक रहेगा। इस बीच इस महीने में कई प्रमुख व्रत त्योहार पड़ते हैं, जो बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। तो चलिए जानते हैं चैत्र माह का महत्व क्या है और इसमें कौन-कौन से प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं।
क्या है चैत्र माह का महत्व?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चैत्र महीने में सूर्य अपनी उच्च राशि, मेष में प्रवेश करता है। इन दिनों वसंत ऋतु रहती है। साथ ही मौसम में भी बदलाव होता है, जिससे सेहत संबंधी बदलाव भी होते हैं। इसके अलावा इस महीने में नवरात्रि, राम नवमी और हनुमान जयंती का पर्व भी पड़ता है, जो इसे बेहद खास बनाता है।
चैत्र माह में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की लिस्ट
- 28 मार्च 2024 दिन गुरुवार- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
- 30 मार्च 2024 दिन शनिवार- रंग पंचमी
- 01 अप्रैल 2024 दिन सोमवार- शीतला सप्तमी
- 02 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार- शीतला अष्टमी
- 05 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार- पापमोचनी एकादशी
- 06 अप्रैल 2024 दिन शनिवार- शनि प्रदोष व्रत
- 07 अप्रैल 2024 दिन रविवार- मासिक शिवरात्रि
- 08 अप्रैल 2024 दिन सोमवार- चैत्र अमावस्या, सोमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण
- 09 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार- चैत्र नवरात्रि, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती
- 10 अप्रैल 2024 दिन बुधवार- चेटी चंड
- 11 अप्रैल 2024 दिन गुरुवार- गणगौर, मत्स्य जयंती
- 12 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार- विनायक चतुर्थी
- 13 अप्रैल 2024 दिन शनिवार- मेष संक्रांति
- 14 अप्रैल 2024 दिन रविवार- यमुना छठ
- 16 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार- महातारा जयंती
- 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार- चैत्र नवरात्रि पारणा, रामनवमी, स्वामी नारायण जयंती
- 19 अप्रैल 2024 दिन शुक्रवार- कामदा एकादशी
- 21 अप्रैल 2024 दिन रविवार- महावीर स्वामी जयंती
यह भी पढ़ें… Sheetala Ashtami: 1 या 2 अप्रैल कब रखा जाएगा शीतला अष्टमी का व्रत? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त