अपडेटेड 26 November 2025 at 23:18 IST
Vastu Tips: कहीं आप भी तो नहीं लगाते बेडरूम में पूर्वजों की तस्वीर, लग जाता है पितृ दोष
Vastu tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की हर वस्तु को किस दिशा में रखा जाए, इसको लेकर एक खास महत्व है। क्योंकि इसपर हमारे घर की पूरी एनर्जी डिपेंड होती है। ऐसे में सही दिशा के बारे में भी जानना जरूरी है, खासकर पूर्वजों की तस्वीरों को लेकर खास नियम है, इनका पालन करना सही रहता है, इससे घर में कभी भी पितृ दोष नहीं लगता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की एनर्जी को बैलेंस रखने के लिए वस्तुओं की सही दिशा का पता होना काफी जरूरी है। विशेषज्ञों के मुताबिक, घर में पूर्वजों की तस्वीरें भी विशिष्ट दिशा में लगाना जरूरी है, नहीं तो घर में नकारात्मक प्रभाव दिखने लगते हैं, जो घर में नेगेटिव एनर्जी भी लेकर आते हैं। जानते हैं पूर्वजों की तस्वीर कौनसी दिशा में लगानी चाहिए।
दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना जाता है। इस दिशा में पूर्वजों की तस्वीर लगाने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में शांति बनी रहती है। सही दिशा में नहीं लगाने की वजह से दोष उत्पन्न हो सकता है। इसलिए पूर्वजों की तस्वीर हमेंशा दक्षिण या दक्षिण‑पश्चिम में ही लागएं।
कहां नहीं लगानी चाहिए पूर्वजों की तस्वीरें?
बेडरूम, किचन, पूजा स्थल, लिविंग रूम या घर के सेंटर में भी पूर्वजों की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। अगर तस्वीरें इन असुविधाजनक स्थानों पर लगाई जाएं तो पितृ दोष उत्पन्न हो सकता है, जिससे घर में तनाव, कलह और आर्थिक तंगी की संभावना बढ़ती है।
पूर्वजों की तस्वीरें हमें कुछ जगहों पर नहीं लगानी चाहिए। जैसे बेडरूम एक निजी स्थान है, इसलिए यहां तस्वीरें रखने से व्यक्तिगत ऊर्जा में बाधा आती है। वहीं, किचन में भोजन की तैयारी में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा पूजा स्थल भी पवित्र स्थान है ऐसे में मिश्रित भावनाओं से शांति बाधित हो सकती है।
Advertisement
ध्यान रखने योग्य बातें
पूर्वजों की तस्वीर लगाते वक्त आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे- तस्वीर के आसपास का क्षेत्र हमेशा साफ‑सुथरा रखें। जीवित लोगों की तस्वीरों के साथ पूर्वजों की तस्वीरें न रखें और बहुत ज्यादा तस्वीरें न लगाएं, दो‑तीन तस्वीरें काफी होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, इन नियमों का पालन करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। और पितृ दोष जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 26 November 2025 at 23:18 IST