अपडेटेड 6 September 2025 at 10:47 IST
Anant Chaturdashi 2025 Muhurat: आज अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त कब है? जानें पूजा विधि, अनुष्ठान, मंत्र और उपाय
Anant Chaturdashi 2025 Muhurat: हिंदू धर्म में अनंत चतुर्दशी का विशेष महत्व है। इस दिन बप्पा का विसर्जन पूरे विधि-विधान के साथ किया जाता है। अब ऐसे में आज अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या है और किस विधि से अनुष्ठान करना है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Anant Chaturdashi 2025 Muhurat: सनातन धर्म में अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन करने की परंपरा है। इस दिन गणेशोत्सव का समापन हो जाता है। जो भक्त अपने घर में बप्पा को लाते हैं और उनकी विधिवत रूप से पूजा-पाठ करता है, वह इस दिन बप्पा की विदाई करता है। यह दिन सभी भक्तों के लिए बेहद कठिन होता है। क्योंकि इस दिन बप्पा की विदाई करने का समय होता है।
अब ऐसे में इस साल अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या है? साथ ही किन नियम और अनुष्ठानों का पालन करना जरूरी है?
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त कब है?
इस साल अनंत चतुर्दशी 06 सितंबर शनिवार को है। इस दिन बप्पा की विदाई पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। वहीं गणेश विसर्जन किस मुहूर्त में करना है। यह भी देख लें।
लाभ चौघड़िया - दोपहर में 1 बजकर 54 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक।
अमृत चौघड़िया - दोपहर में 3 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 3 मिनट तक।
शाम के समय लाभ चौघड़िया - 6 बजकर 37 मिनट से 8 बजकर 3 मिनट तक।
शाम के समय शुभ चौघड़िया - 9 बजकर 29 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक।
अमृत काल - दोपहर में 12 बजकर 50 मिनट से 2 बजकर 23 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त - शाम में 6 बजकर 37 मिनट से शाम में 7 बजे तक।
इसे जरूर पढ़ें - Teacher Day Speech 2025 In Hindi: शिक्षक दिवस के मौके पर देना चाहते हैं बेहतरीन स्पीच तो इन सैंपल की मदद से करें तैयारी
Advertisement
अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किस विधि से करें?
अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के बाद हवन करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस दिन एक लकड़ी की चौकी पर स्वास्तिक बनाकर अक्षत रखें और फिर हरे रंग का वस्त्र बिछाएं। कपड़े के चारों ओर सुपारी रखें।
उसके बाद बप्पा को चौकी पर स्थापित करें।
फिर बप्पा की आरती करें और उन्हें भोग लगाएं।
इसके बाद दोनों हाथ जोड़कर गणपति जी से प्रार्थना करें। फिर पूजा पाठ में हुई कोई गलती के लिए गणेशजी से क्षमा मांगे।
विसर्जन करने के दौरान भगवान गणेश की आरती करें और फिर उनका विसर्जन कर दें।
अनंत चतुर्दशी के दिन किन मंत्रों का जाप करें?
अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की पूजा करने के दौरान मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
Advertisement
- ऊं गं गणपतये नमः
- ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा
- एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्
- ऊं वर वरदाय विजय गणपतये नमः
- ऊं श्री गणेशाय नमः
अनंत चतुर्दशी के दिन किन उपायों को करने से मिलेगा लाभ?
- आज अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं। इससे कुंडली में स्थित बुध ग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है।
- अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा को रोली चढ़ाएं और एक सिक्का अर्पित करें। इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
- इस दिन आप हरे रंग के वस्त्र भगवान गणेश को चढ़ाएं। आपके कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याएं दूर हो सकती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 4 September 2025 at 12:10 IST