अपडेटेड 29 June 2024 at 12:18 IST
Anant Ambani Wedding: अंबानी के कार्ड में गणेश जी के साथ क्यों नजर आए ये देवी-देवता? पढ़ें कहानी
Anant Ambani Wedding Invitation: शादी का पहला कार्ड किस देवी देवता के नाम पर निकाला जाता है और इसके पीछे क्या कथा है? पढ़ते हैं आगे...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Anant Ambani Wedding Invitation: हाल ही में उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने बाबा विश्वनाथ के मंदिर में अपने बेटे अनंत की शादी का कार्ड चढ़ाया। इसके अलावा उन्होंने काशी के प्रमुख मंदिरों में भी अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण कार्ड (Anant Ambani Wedding Updates) दिया। तभी से अनंत-राधिका की शादी का कार्ड चर्चा का विषय बन गया। बता दें कि इस कार्ड में भगवान गणेश के अलावा राधा कृष्ण, दुर्गा मां, लक्ष्मी मां और अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा नजर आईं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि शादी का पहला निमंत्रण किस देवी या देवता को दिया जाता है और इसके पीछे क्या मान्यता है। पढ़ते हैं कथा...
शादी का पहला कार्ड किसे दें? (Who comes first on the wedding invitation?)
बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शादी का पहला कार्ड भगवान गणेश को दिया जाता है। भगवान गणेश को रिद्धि सिद्धि के कारक कहा जाता है। ऐसे में भगवान गणेश के साथ रिद्धि सिद्धि भी निमंत्रण स्वीकार करती हैं। भगवान गणेश का एक नाम विघ्नहर्ता भी हैय़ यदि भगवान गणेश को निमंत्रण पत्र दिया जाए तो शादी में किसी भी प्रकार का विघ्न नहीं आता है। कहा जाता है कि भगवान गणेश शादी में जरूर आते हैं, जिससे विवाह में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आती और विवाह स-कुशल संपन्न हो जाता है।
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
भगवान शिव एवं विष्णु को दें कार्ड
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश जी के बाद दूसरा कार्ड भगवान विष्णु व देवों के देव महादेव यानि भगवान शंकर को देने का विधान है। शादी का कार्ड देते मान्यता है कि यदि मंत्र का उच्चारण किया जाए तो देवी देवता प्रसन्न होते हैं।
Advertisement
शादी का निमंत्रण पत्र देते वक्त पढ़ें ये मंत्र -
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 29 June 2024 at 12:13 IST