अपडेटेड 14 April 2024 at 16:53 IST

Amarnath Yatra 2024: 29 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें रजिस्ट्रेशन डेट और गाइडलाइंस

शिव भक्तों के लिए रविवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से Amarnath Yatra 2024 और पंजीकरण की डेट की घोषणा कर दी गई है।

Amarnath
कब से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा? | Image: instagram

Amarnath Yatra 2024 Registration Date: शिव भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल लाखों की संख्या में अमनाथ यात्रा करते हैं और बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए 3 दिनों की कठिन यात्रा करके उनके दरबार तक पहुंचते हैं। इसी बीच शिव भक्तों के लिए खुशखबरी सामने आई है।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) ने रविवार को अमरनाथ यात्रा 2024 कब से शुरू होगी (Kab Se Shuru Hogi Amarnath Yatra) और इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया की डेट की घोषणा की है। साथ ही यात्रा को लेकर गाइडलाइन के बारे में भी बताया गया है।

कब से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा 2024 (Amarnath Yatra 2024)

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (Shri Amarnath Shrine Board) की तरफ से की गई घोषणा के मुताबिक अमरनाथ मंदिर की वार्षिक यात्रा 29 जून 2024 से शुरू होगी, जो 19 अगस्त 2024 को समाप्त हो जाएगी। बोर्ड की तरफ से यह भी बताया गया कि 52 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। ऐसे में जो भी भक्त अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra Date) जानें की सोच रहे हैं वह कल यानी सोमवार 15 अप्रैल से ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन (Registration Date) करवा सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा करने वालों के लिए जारी की गई गाइडलाइंस

  • गाइडलाइंस ( Amarnath Yatra Guidelines) के मुताबिक यात्रियों का पंजीकरण 15 अप्रैल 2024 से नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से शुरू होगा।
  • 13 साल से कम और 70 से ज्यादा की उम्र वाले लोगों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। साथ ही जो महिला 6 सप्ताह की गर्भवती हैं वह भी यह यात्रा नहीं कर सकती हैं। 
  • अनरनाथ यात्रा 2024 के लिए निर्दिष्ट बैंक शाखाओं के माध्यम से एडवांस रजिस्ट्रेशन रियल टाइम के आधार पर बायोमेट्रिक ईकेवाईसी प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाएगा।
  • अमरनाथ यात्रा 2024 के लिए पंजीकरण के लिए हर व्यक्ति का 150 रुपये शुल्क है।
  • पंजीकृत यात्री को यात्रा शुरू करने से पहले जम्मू और कश्मीर संभाग के अलग-अलग जगहों पर स्थापित किसी भी केंद्र से आरएफआईडी कार्ड (RFID Card) लेना होगा।

इन दो रास्तों से होती है अमरनाथ यात्रा

Amarnath वार्षिक यात्रा दो मार्गों से होती है। एक मार्ग अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग है, जबकि दूसरा गांदेरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Ravivar Upay: घर में चाहिए खुशियों का अंबार? तो रविवार को करें ये उपाय, सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 14 April 2024 at 16:53 IST