Akshaya Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल... कब है अक्षय तृतीया? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और धार्मिक महत्व
Akshaya Tritiya 2026 Shubh Muhurat: अक्षय तृतीया 2026 का यह दिन हर तरह के शुभ काम के लिए बेहतरीन है। अगर आप पूजा, दान या खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो यह दिन आपके लिए खास हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Akshaya Tritiya 2026 Significance: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बहुत खास महत्व होता है। इस दिन को बेहद शुभ माना जाता है और इसे “अबूझ मुहूर्त” भी कहा जाता है, यानी इस दिन बिना पंचांग देखे भी कोई भी शुभ काम किया जा सकता है।
इस साल लोगों के बीच कन्फ्यूजन है कि अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है या 20 अप्रैल को। आतो चलिए जानते हैं सही तारीख और बाकी जरूरी बातें।
अक्षय तृतीया 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:49 बजे से हो रहा है। यह तिथि अगले दिन यानी 20 अप्रैल 2026 को सुबह 07:27 बजे समाप्त होगी। शास्त्रों के अनुसार, जिस दिन तृतीया तिथि सूर्योदय के बाद प्रबल रहती है और पूजा का मुख्य काल मिलता है, उसी दिन यह पर्व मनाया जाता है। इसलिए 19 अप्रैल 2026 को ही मुख्य रूप से अक्षय तृतीया मनाई जाएगी।
अक्षय तृतीया 2026 की पूजा का शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया की पूजा के लिए सबसे अच्छा पूजा समय सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक रहेगा। पूजा की कुल अवधि लगभग 1 घंटा 32 मिनट तक रहने वाला है। इस समय पूजा करना सबसे फलदायी माना गया है।
Advertisement
अक्षय तृतीया 2026 पर खरीदारी का शुभ समय
अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
19 अप्रैल को खरीदारी मुहूर्त सुबह 10:49 बजे से अगले दिन 20 अप्रैल सुबह 5:51 बजे तक रहेगा। इसके बाद 20 अप्रैल को सुबह 5:51 बजे से 7:27 बजे तक रहेगा।
Advertisement
अक्षय तृतीया 2026 के दिन बनने वाले शुभ योग
इस बार अक्षय तृतीया पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जैसे गजकेसरी योग, मालव्य राजयोग, ब्रह्म और इंद्र योग। इन योगों में पूजा और खरीदारी करना और भी शुभ माना जाता है।
अक्षय तृतीया 2026 की पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- घर के मंदिर को साफ करें।
- भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
- दीपक जलाएं और फूल अर्पित करें।
- मंत्र जाप करें और प्रसाद चढ़ाएं।
- जरूरतमंदों को दान करें।
अक्षय तृतीया का महत्व
- इस दिन किए गए काम कभी “क्षय” नहीं होते, इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है।
- यह साल के सबसे शुभ दिनों में से एक है।
- विवाह, गृह प्रवेश, खरीदारी जैसे काम इस दिन करना बहुत अच्छा माना जाता है।
- मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि आती है।
अक्षय तृतीया 2026 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। यह दिन हर तरह के शुभ काम के लिए बेहतरीन है। अगर आप पूजा, दान या खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो यह दिन आपके लिए खास हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।