अपडेटेड 15 August 2025 at 14:50 IST
Aja Ekadashi 2025 Remedies: अजा एकादशी के दिन जरूर करें ये 4 अचूक उपाय, जीवन में आ रही सभी बाधाएं हो सकती हैं दूर
Aja Ekadashi 2025 Remedies: हिंदू धर्म में अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विशेष विधान है। अगर आपके जीवन में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Aja Ekadashi 2025 Remedies: सनातन धर्म में अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है। पंचांग के हिसाब से अजा एकादशी का व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से और दान-पुण्य करने से हजार गौ दान जितना पुण्य फल मिलता है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। आपको बता दें, इस साल अजा एकादशी का व्रत 19 अगस्त 2025 को रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं। जिसे करने से जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
घर की सुख-शांति के लिए अजा एकादशी के दिन उपाय
अगर आपके घर में बार-बार कलह-क्लेश होता रहता है तो अजा एकादशी के दिन सुख-शांति के दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का जाप विशेष रूप से करें। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो इस दिन विधिवत रूप से ये उपाय करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
भाग्योदय के लिए अजा एकादशी के दिन उपाय
अगर आपको मेहनत करने के बाद- भी सफलता नहीं मिल रहा है। हमेशा मन में नकारात्मक विचार आते हैं तो इस दिन भाग्योदय के लिए हल्दी को नहाने के पानी में डालकर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें और उसके बाद केले के पेड़ में पीले धागा बांधें। इससे भाग्य का साथ मिलेगा और आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती है।
ये भी पढ़ें - Janmashtami Bhog 2025: जन्माष्टमी के अवसर पर लड्डू गोपाल को लगाना है भोग? तो ये 10 पकवान है सबसे अच्छा ऑप्शन
Advertisement
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए अजा एकादशी के दिन उपाय
अजा एकादशी के दिन आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए चावल में थोड़ा सा हल्दी डालकर उसे मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। आपको बता दें, चावल मां लक्ष्मी का प्रतीक है और हल्दी भगवान विष्णु का प्रतीक है।
कार्यक्षेत्र में तरक्की के लिए अजा एकादशी के दिन उपाय
अगर आपको कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले मिठाई का भोग लगाएं और उनके मंत्रों का जाप करें। इससे कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है।
Advertisement
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 15 August 2025 at 14:49 IST