Ahoi Ashtami Vrat 2024: क्या हम अहोई के व्रत में पानी पी सकते हैं?

Ahoi Ashtami Vrat 2024: क्या हम अहोई अष्टमी पर पानी पी सकते हैं? अहोई अष्टमी के व्रत में क्या नहीं करना चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Drinking Water
Can we drink water in Ahoi fast? | Image: Freepik

Ahoi Ashtami Vrat 2024: अहोई अष्टमी के व्रत पर सभी महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। बता दें कि ये विशेष व्रतों में से एक व्रत माना जाता है। हर साल की तरह इस साल भी ये त्यौहार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जा रहा है। वहीं इसकी तिथि 24 अक्टूबर दिन गुरुवार तय है। महिलाएं अपनी संतान की अच्छी सेहत के लिए इस व्रत को रखती हैं। लेकिन महिलाओं के मन में एक यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या वह अहोई अष्टमी के व्रत पर पानी पी सकती हैं, अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो… 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि महिलाएं अष्टमी व्रत के दौरान पानी पी सकती है या नहीं। पढ़ते हैं आगे… 

क्या हम अहोई के व्रत में पानी पी सकते हैं?

  • बता दें कि अहोई अष्टमी का व्रत भी करवा चौथ की तरह निर्जला होता है। हालांकि करवा चौथ में तो चांद को देखकर पूजा की जाती है लेकिन इस व्रत में ऐसा नहीं है। इस व्रत में तारों की छांव में महिलाएं अर्घ्य देती हैं और फिर व्रत का पारण किया जाता है। 
  • बता दें कि ये व्रत संतानों की अच्छी सेहत के लिए रखा जाता है। हालांकि यह व्रत निर्जला होता है। ऐसे में इसके दौरान महिलाओं को पानी पीने की इजाजत नहीं है। लेकिन यह आपकी सेहत पर भी निर्भर करता है। 
  • कुछ महिलाएं बिना पानी के व्रत नहीं रख पाती हैं तो ऐसी महिलाएं पानी का सेवन ना करके फलाहार का सेवन कर सकती हैं। फलाहार में भी उचित मात्रा में पानी होता है। 
  • अहोई अष्टमी के व्रत के दौरान महिलाओं को दूध का सेवन या दूध से बनी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इससे अलग महिलाओं को अनाज भी नहीं खाना चाहिए। हालांकि व्रत पारण के बाद अन्न का सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Ahoi Ashtami Vrat Niyam 2024: अहोई अष्टमी व्रत के नियम क्या हैं? जानें..

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड