Ahoi Ashtami 2024: आज कितने बजे निकलेंगे चांद-तारे? जानें अर्घ्य देने का शुभ समय
Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी पर्व आज यानि 24 अक्टूबर को मनाई जा रही है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि आज तारे को देखने का शुभ मुहूर्त क्या है...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी का व्रत करवा चौथ के बाद आने वाले चौथे दिन को रखते हैं। चूंकि इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर को मनाई गई थी। ऐसे में अष्टमी का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। यह त्योहार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मानते हैं। इस दिन माताएं अपने बच्चों की सलामती के लिए व्रत करती हैं और मंगल कामना भी करती हैं। ये व्रत शाम को तारे के दर्शन (Star Rising Time) करने के बाद उन्हें अर्घ्य देने के साथ पूरा होता है। साथ ही इसी के बाद व्रत का पारण भी किया जाता है।
चूंकि ये व्रत निर्जला होता है। ऐसे में महिलाएं खाली पेट सच्चे मन से इस व्रत को रखती हैं। यदि महिलाओं के मन में यह सवाल है कि आज यानी अहोई अष्टमी के दिन चांद और तारे किस वक्त निकलने वाले हैं और इन्हें अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त क्या है तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चांद (Moon Rising Time) और तारे किस समय निकलने वाले हैं। पढ़ते हैं आगे…
अहोई अष्टमी का तारा कब निकलेगा? (ahoi ashtami per Tare kab niklenge)
बता दें कि शाम के वक्त तारों को देखने का शुभ समय 6:06 मिनट तय किया गया है। ऐसे में महिलाएं 6 बजकर 6 मिनट पर ही तारों को अर्घ्य देकर और उनकी पूजा करके अपने व्रत को पूर्ण कर सकती हैं।
अहोई अष्टमी का चंद्रमा कब निकलेगा? (ahoi ashtami per chand kab niklega)
वहीं यदि चंद्रमा के निकलने की बात की जाए तो चंद्रोदय रात 11:55 पर होगा हालांकि हर शहर में चंद्रोदय का समय कुछ मिनट आगे पीछे हो सकता है। आमतौर पर ये व्रत तारों के दर्शन करने और उन्हें अर्घ्य देने मात्र से ही पूरा हो जाता है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।